सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर किशोर कुमार के बेटे का गाना जमकर धूम मचाता है। ...और पढ़ें
-1785905303943_m.webp)
कांवड़ यात्रा का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
कांवड़ यात्रियों का फेवरेट है ये गाना
35 सालों से कांवड़ यात्रा में मचा रहा है धूम
किशोर कुमार के बेटे ने दी आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर काफी चर्चा हो रही है। तमाम शिव भक्त हर साल सावन के महीने का इंतजार करते हैं और कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। इस दौरान सभी कांवड़िया ट्रक, गाड़ी और पैदल जाकर गंगा जी से जल लाकर महादेव का जलाभिषेक करते हैं।
इस दौरान वे डीजे का भी इस्तेमाल करते हैं और रास्ते में उन पर शिव भजन बजाकर धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकालते हैं। इस मामले में पिछले 35 सालों से किशोर कुमार के बेटे (Kishore Kumar Son) का एक गीत कांवड़ियों का फेवरेट बना हुआ है, जो इस यात्रा का मजा दोगुना कर देता है।
कांवड़ यात्रा में खूब बजता है ये गाना
बगैर गीत और भजन के कांवड़ यात्रा का आनंद सूखा-सूखा लगता है। कई शिव भक्त ट्रकों में बड़े-बड़े डीजे सेटअप लगाकर कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। इस दौरान जो गाना डीजे पर बजता है, वह हर किसी का फेवरेट माना जाता है। उस गीत के बोल हैं- पीकर शंकर जी की बूटी... (Peekar Shankar Ji Ki Booti)।
यह भी पढ़ें- 51 सालों से फ्रेंडशिप एंथम बना हुआ है Kishore Kumar का ये गाना, इसे गाकर दोस्ती की मिसाल देते हैं लोग

जी हां साल 1991 में रिलीज होने वाली शत्रुघ्न सिन्हा, जितेंद्र, डिंपल कपाडिया और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म रणभूमि से नाता रखने वाला ये गीत शिव भक्तों का एंथम माना जाता है। अभिनेता ऋषि कपूर पर फिल्माया गया ये गाना कांवड़ यात्रा में डीजे पर खूब बजता है और तमाम कांवड़िया इस पर डांस करते हुए नजर आते हैं।

पीकर शंकर जी की बूटी... गाने को हिंदी सिनेमा के महान गायक रहे किशोर कुमार के बेटे और पॉपुलर सिंगर अमित कुमार (Amit Kumar) ने गाया है। अमित की आवाज सुनकर आपको भी ये हैरानी होगी कि जैसे ये गीत शायद उनके पिता किशोर ही गा रहे हैं। इसके अलावा फीमेल वर्जन में गाने को गायिका कविता कृष्णमूर्ती ने गाया है।
मुस्लिम गीतकार ने लिखे लिरिक्स
आपको ये जानकार हैरानी होगी कि भगवान शंकर के समर्पित पीकर शंकर जी की बूटी... गाने के एक लिरिक्स एक मुस्लिम गीतकार ने लिखे थे और वह कोई और नहीं बल्कि मशहूर शायर और कवि असद भोपाली थे, जिनका पूरा नाम असदुल्लाह खान था। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों के करीब 400 से अधिक गीतों के बोल लिखे थे।