बिलासपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि कार सामने से बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के बाद कार सवार कपल ने रोमांस किया और एक-दूसरे को किस किया।

स्थानीय लोगों ने जब हादसे का विरोध किया तो कपल और साथ बैठे दोस्तों ने दबंगई दिखाई, जो नशे में थे। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। अब किस और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

हालांकि, इस मामले में किसी की ओर से भी थाने में शिकायत नहीं गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार सवार लोगों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…

जानकारी के मुताबिक, घटना तीन दिन पहले की है। सिरगिट्टी क्षेत्र में बारिश के दौरान मेन रोड पर तेज रफ्तार कार सवार युवक-युवतियां घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार नशे में थे।

इस दौरान कार ड्राइव कर रहे युवक ने गाड़ी को लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ा दिया और टक्कर मार दी। इस हादसे में वहां मौजूद कई लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इस दौरान ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट पर बैठा कपल किस करता नजर आया। जब लोगों ने हादसे का विरोध करते हुए कार सवार युवक से बात करने की कोशिश की, तो वह और उसके साथ मौजूद लोग दबंगई दिखाने लगे।

वती को भी जड़ दिया थप्पड़

इससे नाराज कुछ युवकों ने उसे उन्हें लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कार सवार युवती भी बाहर आ गई। वह युवक का पक्ष लेते हुए विवाद करने लगी। इस पर युवकों ने युवती को भी थप्पड़ मार दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सिरगिट्टी क्षेत्र का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मुख्य सड़क पर युवकों का एक गुट युवती और उसके साथ आए दो युवकों की बीच सड़क पर पिटाई करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

…………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

नशे में रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का रोमांस, VIDEO: रायगढ़ में खुलेआम गले लगकर KISS करते दिखे, आते-जाते यात्री देखते रहे

रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी जोड़ों की आपत्तिजनक हरकत कैमरे में कैद।

रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी जोड़ों की आपत्तिजनक हरकत कैमरे में कैद।

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते दिखे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • बिलासपुर में मद्रासी रेस्टोरेंट सील, लाइसेंस निलंबित: एक ही फ्रीजर में रखे थे वेज-नॉनवेज,गंदे वातावरण,सेम ही चॉपिंग बोर्ड पर वेज-नॉनवेज काटने का भी खुलासा

    एक ही फ्रीजर में रखे थे वेज-नॉनवेज,गंदे वातावरण,सेम ही चॉपिंग बोर्ड पर वेज-नॉनवेज काटने का भी खुलासा|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:20
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर का तीसरा मल्टीलेवल पार्किंग एक महीने में होगा तैयार: पुराना बस-स्टैंड में 12.60 करोड़ से हो रहा निर्माण, निगम कमिश्नर ने लिया जायजा

    पुराना बस-स्टैंड में 12.60 करोड़ से हो रहा निर्माण, निगम कमिश्नर ने लिया जायजा|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जूनियर अधिकारी को DEO का प्रभार दे सकती है सरकार: हाईकोर्ट ने कहा- योग्यता जरूरी, सीनियरिटी काफी नहीं; सीनियर की याचिका खारिज की

    हाईकोर्ट ने कहा- योग्यता जरूरी, सीनियरिटी काफी नहीं; सीनियर की याचिका खारिज की|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बालाजी गैंस एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप: ऑनलाइन-बुकिंग के बहाने दूसरे को बेचने की आशंका;उपभोक्ता बोले-OTP लेने के बाद नहीं दिया सिलेंडर

    0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर