Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर कोलकाता नाइट राइडर्स में जाने की खबरें सामने आ रहीं हैं. इसके साथ ही सामने आ गया है कि, वो किस खिलाड़ी के बदले केकेआर में जाएंगे.
Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर कोलकाता नाइट राइडर्स में जाने की खबरें सामने आ रहीं हैं. इसके साथ ही सामने आ गया है कि, वो किस खिलाड़ी के बदले केकेआर में जाएंगे.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/07/hardik-pandya-2026-08-07-19-38-47.jpg)
Hardik Pandya Photograph: (ANI)
Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर कोलकाता नाइट राइडर्स में जाने की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसा खबरें सोशल मीडिया पर कई दिनों से वायरल हो रहीं थीं. लेकिन रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबकि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स में ट्रेड होकर जा रहे हैं. उनको केकेआर की कप्तानी करने का भी मौका मिलेगा. अब उनको किस खिलाड़ी के बदलें में मुबंई इंडियंस से कोलकाता नाइट राइडर्स में ट्रेड किया जाएगा और एमआई को कौन सा प्लेयर मिलेगा. इस बारे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के फैंस के द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं.
इस खिलाड़ी के बदले में KKR में जाएंगे हार्दिक
ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के बदले में कोलकाता नाइट राइडर्स से कैमरून ग्रीन को लेगी. हार्दिक पांड्या एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो तेज गेंदबाजी करने के साथ-साथ बैटिंग करने के लिए भी जाने जाते हैं. वहीं ग्रीन भी बॉलिंग और बैटिंग दोनों कर सकते हैं.
ये दोनों ही खिलाड़ी चौके-छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में ये दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे का लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. कैमरून ग्रीन पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए खेले चुके हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत मुंबई इंडियंस के लिए की थी. इसके बाद वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में गए और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए.
🚨 BIG TRADE UPDATES 🚨
Hardik Pandya is joining KKR, while Cameron Green return to Mumbai Indians ahead of IPL 2027. pic.twitter.com/k9aRWZvvLX
— Indian cricket (@Cricketpaglu45) August 7, 2026
हार्दिक पांड्या के ट्रे़ड पर अश्विन का बयान
इस सबके बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर खुलकर बात की है. अश्विन ने बताया है कि, हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स को किन खिलाड़ियों के बदले में दे सकती है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
रविचंद्रन अश्विन ने कहा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, 'हार्दिक पांड्या के चेन्नई सुपर किंग्स या कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में जाने की उम्मीद मत करो. चेन्नई सुपर किंग्स शिवम दुबे और एक पेसर देगा, जबकि कोलकाता नाइट राइजर्स कैमरून ग्रीन को दे देगा. अगर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन अगले साल एशेज पर फोकस करने का फैसला करता है तो क्या होगा? अगर मैं मुंबई इंडियंस होता, तो मैं कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ सिर्फ एक शर्त पर डील मान लेता कि बदले में हर्षित राणा और रिंकू सिंह को लिया जाए. यही एकमात्र तरीका है जिससे मुंबई इंडियंस की टीम मजबूत होगी'.
🏮 IF I WERE MI, I WOULD ACCEPT A DEAL WITH KKR - Ravichandran Ashwin 🤯
Ashwin Said 🎙️:
"Don't count out Hardik pandya going to a franchise other than CSK or KKR. The talk is that CSK will give Shivam Dube and a pacer, while KKR will give away Cameron Green. What happens if… pic.twitter.com/suzNNJkeHy
— VK (@Aur_vicky) August 7, 2026
हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर कई टीमों के नाम सामने आ चुके हैं. शुरुआत में हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए लगभग 7 से 8 टीमें मैदान में थीं, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी बड़ी-बड़ी टीमें शामिल थीं. लेकिन हार्दिक पांड्या उसी टीम में जाना चाह रहे हैं, जिसमें उन्हें कप्तानी मिली और वो फ्री होकर अपना खेल अपनी टीम के साथ खेल सकें और आईपीएल 2027 की ट्रॉफी जीत सकें. मुंबई इंडियंस में सीनियर खिलाड़ियों के साथ अनबन और मन मुटाव के बाद हार्दिक पांड्या ने अलग होने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें :फ्री, फ्री फ्री... बिल्कुल फ्री! भारत-श्रीलंका मैच से पहले बड़ा ऐलान, मुकाबले के लिए स्टेडियम में फैंस की होगी मुफ्त एंट्री
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें