यशस्वी जायसवाल अगले मुकाबले से बाहर हो गए. टीम में उनकी जगह KKR के खिलाड़ी को शामिल किया गया है. जायसवाल के अलावा टीम में एक और बदलाव देखने को मिला है.

Written By : मोहम्मद अलफैज |  Updated at : 16 Oct 2026 05:28 PM (IST)

Preferred Sources

Angkrish Raghuvanshi replaces Yashasvi Jaiswal Mumbai Ranji Trophy 2026-27 match against Himachal Pradesh यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर, KKR के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस; बदल गया स्क्वॉड

Yashasvi Jaiswal

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे मुकाबले के लिए टीम का एलान कर दिया है. टीम से बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम गायब रहा. मुंबई और हिमाचल के बीच मुकाबला बिलासपुर में 18 से 21 अक्टूबर के बीच खेला जाएगगा.

न्यूजीलैंड दौरे के चलते जायसवाल इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. न्यूजीलैंड में 24 अक्टूबर से इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है और यशस्वी तीन मैचों के लिए इंडिया-ए का हिस्सा हैं. मुंबई की रणजी टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को शामिल किया गया है. इसके अलावा सूर्यांश शेडगे भी मुंबई टीम से जुड़े हैं. 

अंगकृष रघुवंशी हिमाचल के खिलाफ मैच के लिए जायसवाल का रिप्लेसमेंट बने. वहीं, सूर्यांश शेडगे को उपकप्तान आयुष म्हात्रे की जगह मौका मिला है. म्हात्रे को चंडीगढ़ के खिलाफ पहले मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसकी वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन सके. हैमस्ट्रिंग टियर के चलते आयुष करीब 6 हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. 

अंगकृष रघुवंशी संभाल सकते हैं ओपनिंग 

जायसवाल की जगह हिमाचल के खिलाफ रणजी मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी मुंबई के लिए दिव्यांश सक्सेना के साथ ओपनिंग पर दिख सकते हैं. मुंबई ने रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबला खेलकर की थी. मुंबई ने 3 दिन में ही एक पारी और 155 रन से बड़ी जीत हासिल की थी. टीम के लिए तुषार देशपांडे ने कमाल का प्रदर्शन किया था. दोनों पारियों में मिलाकर तुषार ने 7 विकेट लिए थे. वहीं एक पारी में बैटिंग करते हुए 44 रन बनाए. इस प्रदर्शन के लिए तुषार को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया था. 

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई की टीम 

सिद्धेश लाड (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, मुशीर खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और ओंकार तरमले.

यह भी पढ़ें: बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

Published at : 16 Oct 2026 05:28 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola