
कॉफी विद करण का नया रूलImage Credit source: karanjohar/Instagram
Koffee With Karan: फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’दर्शकों को काफी पसंद है. अब तक इसके 8 सीजन आ चुके हैं और अब करण इसका 9वां सीजन ला रहे हैं. लेकिन दुख की बात ये है कि करण का ये सीजन आखिरी होने वाला है. 9वें सीजन के बाद इसे खत्म किया जा रहा है. इसका ऐलान खुद करण ने किया था. जारी किए गए प्रोमो में करण जौहर कैमरे के सामने फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि शो अब हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा हैं.
शो के आखिरी सीजन में कई बड़े सेलिब्रेटी दस्तक देने वाले हैं, जिसमें आलिया भट्ट से लेकर रश्मिका-विजय तक का नाम शामिल है. लेकिन इस बार किसी भी क्रिकेटर्स को इनवाइट नहीं किया जाएगा. जी हां, अब इसकी वजह क्या है? चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं.
ये भी पढ़ें: रणवीर, दीपिका और प्रियंका को भी डांट चुके हैं संजय लीला भंसाली, रजा मुराद ने किया खुलासा
क्रिकेटर्स को नहीं मिला KWK का न्योता
एक नया प्रोमो सामने आया है. इसमें करण कहते हैं, आपने सही सुना. यह कॉफी विद करण का मेरा आखिरी सीजन होने वाला है. मैं एक्टिंग नहीं कर रहा हूं, न ही दिखावा कर रहा हूं. यह मेरा आखिरी सीजन है. इसके बाद एक शख्स फोन पर मजाकिया अंदाज में करण से कहता है कि शो को तो 10 साल पहले ही खत्म हो जाना चाहिए था. इस पर करण जवाब देते हैं, पूछने के लिए शुक्रिया, लेकिन मैंने आपको आठ सीजन में नहीं बुलाया है, इसलिए नौवें सीजन में भी बुलाने का मेरा कोई इरादा नहीं है.
इसके बाद करण कहते हैं, नो..नो..नो, क्रिकेटर्स को न्योता नहीं दिया जा रहा है.वे भी नहीं आ रहे हैं . टीजर के आखिर में करण मजाकिया अंदाज में कहते हैं, डार्लिंग, यह मेरा आखिरी सीजन है कॉफी विद करण का. मैं कुछ विवादित क्यों करूंगा?
जगजाहिर है कि, इससे पहले के सीजन में कई क्रिकेटर्स आ चुके हैं, जिसमें हार्दिक पांड्या और केएल राहुल भी शामिल हैं. लेकिन शो में दोनों क्रिकेटर्स की टिप्पणियों के बाद काफी विवाद हुआ था और उन्हें कुछ समय के लिए निलंबन का भी सामना करना पड़ा था.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More