Kriti Sanon ad: कृति सेनन का रक्षाबंधन ऐड इन दिनों सोशल मीडिया पर विवादों में है। विज्ञापन में अपने आउटफिट को लेकर हुई ट्रोलिंग के बाद अब कृति ने संस्कृति को लेकर करारा जवाब दिया है।
कृति सेनन ने रक्षाबंधन वाले वायरल ऐड पर ट्रोलिंग पर जवाब दिया
- Published: 25 Aug 2026, 04:17 PM IST
- Last Updated: 25 Aug 2026, 04:17 PM IST
Kriti Sanon Rakhi ad: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। ज्वेलरी ब्रैंड के इस ऐड में कृति एक ब्रालेट-टॉप पहनी नजर आ रही हैं, मॉडर्न-ट्रेडिशनल लुक कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। अब अभिनेत्री ने इस पूरे विवाद पर रिएक्ट किया है।
कृति सेनन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
25 अगस्त को कृति ने सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने अपने नोट में लिखा- "त्योहारों का असली मज़ा आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाओं और उनके महत्व में होता है। रक्षाबंधन सुरक्षा का एक बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा ठीक वैसे ही कर सकते हैं जैसे कोई भाई करता। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं। और हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे कुत्तों के लिए भी है! आखिर, वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं!"

उन्होंने आगे लिखा- "हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? एथनिक फैशन में समय के साथ काफी बदलाव आया है, लेकिन आज भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से ही आंका जाता है! संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, न कि उसके कपड़ों की नेकलाइन में!"
रक्षाबंधन के आउटफिट पर हुई आलोचना
GIVA के रक्षाबंधन कैंपेन में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट में नजर आई थीं। विज्ञापन में पारंपरिक त्योहार को पालतू जानवरों के साथ जोड़ते हुए एक अलग अंदाज में पेश किया गया है।
कैंपेन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कृति के पहनावे को लेकर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने उनके ब्लाउज की तुलना ब्रा या बिकिनी से भी की और इसे रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए अनुपयुक्त बताया।
Everyone trolling Kriti Sanon for this GIVA ad, saying she’s wearing a “bikini.” Is she? Nope.
She’s not dressed inappropriately.
Maybe her outfit just doesn’t fit your definition of “decency.” I could wear that in front of my brother too.Same people cheering her bikini… pic.twitter.com/65aSejJLFU
— Ritzz (@ChaoticRitzz) August 23, 2026
कंगना रनौत ने की थी आलोचना
इस विवाद में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महिलाओं के पास मौजूद अलग-अलग तरह के कपड़ों का जिक्र किया। कंगना ने लिखा कि आज महिलाओं की अलमारी में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं, जिनमें कॉकटेल ड्रेस, लहंगा-चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज जैसे परिधान शामिल हैं।
हालांकि, कंगना की पोस्ट में कृति के विज्ञापन के लुक को लेकर सवाल भी उठाया गया। फिलहाल कृति ने कंगना की इस प्रतिक्रिया पर सार्वजनिक रूप से कोई जवाब नहीं दिया है।
क्यों हुई कृति सेनन की ट्रोलिंग?
कृति सेनन GIVA के ‘Furever Sibling’ रक्षाबंधन कैंपेन का हिस्सा हैं। विज्ञापन में वह पहले अपने भाई के साथ रक्षाबंधन मनाती दिखाई देती हैं और बाद में अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती हैं।
इस कैंपेन का उद्देश्य रक्षाबंधन के रिश्ते को पालतू जानवरों के साथ भी जोड़ना है। कृति का आउटफिट आधुनिक फैशन और पारंपरिक अंदाज का मिश्रण था, लेकिन यही स्टाइल सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन गया।