Kuno National Park: मध्यप्रदेश  (Madhya Pradesh News) के  श्योपुर (Shyopur News) कूनो राष्ट्रीय उद्यान से बड़ी खुशखबरी आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 (Kuno Femail Cheetah KGP12) ने यहां 18 सितंबर शुक्रवार (18 September) को चार नन्हे शावकों को जन्म दिया। इसके बाद अब भारत में चीतों की संख्या 52 से बढ़कर 56 हो गई है। आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार साल पहले 17 सितंबर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान से चीता पुनर्स्थापना की शुरू हुई थी। 

Kuno National Park से आई खुशखबरी, मादा चीता KGP12 बनी मां, 4 नन्हे शावकों को दिया जन्म !

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक बेहद सुखद और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। भारत में ही जन्मी मादा चीता KGP12 ने 18 सितंबर को चार नन्हे शावकों को जन्म दिया है। इन चार नए मेहमानों के… pic.twitter.com/iU7BN4kVkB

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 18, 2026

चार वर्ष-चार नई जिंदगियां

प्रोजेक्ट चीता (Project Cheetah) की यात्रा में यह उपलब्धि भारत में चीता संरक्षण और प्राकृतिक प्रजनन की सफलता का महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जा रही है। 

56 हुआ भारत में चीतों का कुनबा

आपको बता दें भारत (India)  में जन्मी मादा KGP12 ने 4 शावकों को जन्म दिया है। जिसके बाद अब भारत में इनकी संख्या 52 से बढ़कर 56 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की पहल से शुरू हुई चीता पुनर्स्थापना यात्रा में मध्यप्रदेश ने नया अध्याय रच दिया है। 

2022 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान (National Park) से शुरू हुई चीता पुनर्स्थापना की ऐतिहासिक यात्रा अब एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। मोहन यादव के नेतृत्व में सतत रूप से इस दिशा में हो रहे कार्यों ने प्रदेश को चीतों के संरक्षण का मजबूत केंद्र बनाया है।

चार सालों में क्या क्या हुआ 

वर्ष 2022 (Cheetah Project 2022)  से शुरू हुआ ये सफल अभी तक जारी है। आपको बता दें 17 सितंबर 2022 में नामीबिया (Namibia) से 8 चीते कूनो लाए गए थे। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत आए। 

इसके तीन साल बाद फिर फरवरी 2026 में बोत्सवाना (Botswana) से 9 चीते भारत लाए गए। लगातार इन पुनर्स्थापना प्रयासों और भारत में हुए प्रजनन के परिणामस्वरूप अब 56 जीवित चीतों की आबादी पहुंच गई है।

52 से 56-चीता परिवार में चार नए सदस्य

 चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत में 52 जीवित चीते थे।

 KGP12 द्वारा 18 सितम्बर 2026 को चार शावकों को जन्म देने के बाद अब कुल संख्या 56 हो गई है। साथ ही भारत में जन्मे चीतों की संख्या 36 हो गई है।

 नए शावकों के साथ भारत में जन्मी चीता पीढ़ी का विस्तार और मजबूत हुआ है।


Madhya Pradesh में चीता संरक्षण का विस्तार

- वर्तमान में मध्यप्रदेश प्रोजेक्ट चीता का प्रमुख केंद्र है।

- कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 49 चीते और गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में 3 चीते थे।

- चार नए शावकों के जन्म के बाद कूनो (Kuno) में चीतों की संख्या 53 और मध्यप्रदेश में कुल चीता संख्या 56 हो गई है।

- कूनो के साथ गांधी सागर में भी चीता संरक्षण   का सफल विस्तार किया गया है।

पुनर्स्थापना से प्रजनन तक

- 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों के साथ भारत में प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत हुई।

- इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से भी चीते भारत लाए गए।

- भारत में चीतों का प्रजनन हुआ और अब भारत में जन्मी मादा KGP12  (Cheetah KGP12) द्वारा चार शावकों को जन्म देना इस यात्रा में नई उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें:  Petrol Pump UPI Payment: MP में अब पेट्रोल खरीदी पर 2000 से ज्यादा का UPI भुगतान बंद, UPI लेन-देन पर MDR लागू पंप डीलर्स एसोसिएशन का बड़ा फैसला