![]()
Kushal tandon and shivangi Joshi (photo credit- instagram)
Kushal Tandon Sister Tina Reaction In Cheating Allegation: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल रहे शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशल टंडन (Kushal Tandon) का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों का काफी समय पहले ही ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन हाल ही में रियलिटी शो लॉकअप 2 में श्रेया कालरा ने खुलासा किया कि कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को धोखा दिया है और उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी, जिसके बाद ही शिवांगी और कुशाल टंडन का ब्रेकअप हुआ था। कुशाल टंडन इन दिनों रियलिटी शो अलायंस में हैं और इस वजह से उनके सपोर्ट में बहन टीना टंडन ने बयान जारी किया है। TV एक्टर Rohit Chandel पर लगा 16 साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO केस में हुई गिरफ्तारी
कुशाल टंडन पर लगे आरोपों पर बहन टीना ने दिया जवाब
कुशाल टंडन की बहन टीना टंडन ने अपने भाई पर लग रहे आरोपों पर साफ जवाब दिया है और इन आरोपों को अफवाह बताई है। इतना ही नहीं, उन्होंने श्रेया कालरा के खुलासे को कहानी का सिर्फ एक पहलू बताया है, जिस पर लोगों से विश्वास न करने की अपील की है। उन्होंने अपने भाई का सपोर्ट करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया और लिखा, 'अफवाहें तो उड़ती रहती हैं, लेकिन सच अपनी जगह मजबूती से खड़ा रहता है। मैं आम तौर पर ऐसी बातों पर पब्लिकली कुछ नहीं कहती, लेकिन मेरे भाई कुशाल और उनके पुराने रिश्ते के बारे में हाल ही में की गई बातें बिल्कुल सच नहीं हैं। ये कहानी का सिर्फ एक साइड है। चूंकि वह शो में हैं और खुद जवाब नहीं दे सकते, इसलिए मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि वे दोनों साइड की बात सुनने के बाद ही कोई राय बनाएं। निष्पक्षता यहीं से शुरू होती है। उन सभी का धन्यवाद जो अंदाजा लगाने के बजाय सपोर्ट कर रहे हैं।' Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन Ruru Thakur करेंगी धांसू एंट्री, Akanksha-Yogesh का गेम करेंगी बर्बाद?

Kushal tandon sister post (photo credit- instagram)
कुशाल टंडन के सपोर्ट में आए फैंस
कुशाल टंडन की बहन टीना टंडन ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं इसलिए बोल रही हूं ताकि सच शोर-शराबे में खो न जाए।' टीना के इस पोस्ट के बाद अब फैंस और ट्रोलर्स दोनों एक्टिव हो गए हैं। एक तरफ फैंस एक्टर का साथ दे रहे हैं, तो कुछ लोग कुशाल को ट्रोल भी कर रहे हैं।
श्रेया कालरा का दावा
बता दें कि लॉकअप 2 में श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे के सामने दावा किया कि एक शो के प्रोमो शूट के दौरान वह कुशाल टंडन से मिली थी और तब कुशाल ने उन्हें काफी मैसेज किए और बात करने की कोशिश की। इसके बारे में शिवांगी को भी पता चला और शिवांगी ने श्रेया के फोन से सारी चैट पढ़ी थी। इतना ही नहीं, शिवांगी सेट पर काफी रोई भी थीं, जिसके बाद ही कुशाल ने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था। श्रेया का दावा है कि उन्होंने उस बारे में शिवांगी से लॉकअप में बात करने की कोशिश की थी।
![]()
कविता author
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article