KVS NVS Recruitment 2026 के उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS और NVS भर्ती प्रक्रिया के तहत Tier-II परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 14 सितंबर 2026 को जारी परिणाम के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन लॉगिन के जरिए रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।

KVS NVS Recruitment 2026

KVS NVS Recruitment 2026

  • Published: 15 Sep 2026, 11:20 AM IST
  • Last Updated: 15 Sep 2026, 11:20 AM IST

KVS NVS Recruitment 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित Tier-II परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें Primary Teacher (PRT) और Junior Secretariat Assistant (JSA) समेत संबंधित पदों के उम्मीदवार अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं।

CBSE की ओर से 14 सितंबर 2026 को प्रेस रिलीज के माध्यम से Tier-II रिजल्ट की घोषणा की गई। उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए भर्ती के एप्लीकेशन पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।

KVS NVS Tier-II Result 2026 ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं:
Step 1: CBSE के भर्ती एप्लीकेशन पोर्टल पर जाएं।
Step 2: अपने जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर अकाउंट में लॉगिन करें।
Step 3: उम्मीदवार के डैशबोर्ड पर दिखाई दे रहे Tier-II रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस को चेक करें।
Step 4: रिजल्ट की जानकारी डाउनलोड करें या भविष्य के लिए सेव करके रखें।

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण संबंधित पद के लिए जारी भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों के आधार पर होगा।

Tier-II के मार्क्स कब मिलेंगे?
CBSE ने Tier-II मार्क्स को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। जिन पदों के चयन में इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए फिलहाल जारी परिणाम में यह बताया गया है कि उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ है या नहीं।

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम जारी होने के बाद 15 दिनों के भीतर मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, जिन पदों के चयन में इंटरव्यू शामिल नहीं है, उन पदों के उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन लॉगिन के जरिए Tier-II के अंक और परिणाम देख सकते हैं।

योग्य उम्मीदवारों को देनी होगी Preference
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार जिन पदों के लिए उम्मीदवारों को Preference देनी है, वे एप्लीकेशन पोर्टल के जरिए अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं। CBSE ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि Preference भरने से पहले संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी पसंद सबमिट करें। इससे जुड़ी जानकारी उम्मीदवार के लॉगिन में उपलब्ध कराई जाएगी।

इंटरव्यू और स्किल टेस्ट का शेड्यूल कब आएगा?
जिन पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट जरूरी है, उनके उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उनके एप्लीकेशन लॉगिन के जरिए दी जाएगी।

इंटरव्यू और स्किल टेस्ट का शेड्यूल संबंधित पद और KVS या NVS के साथ समन्वय के आधार पर जारी किया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों के लिए संबंधित Call Letter भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने एप्लीकेशन डैशबोर्ड को नियमित रूप से चेक करते रहें।

उम्मीदवार इन वेबसाइटों पर रखें नजर
KVS NVS भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आगे के अपडेट के लिए उम्मीदवारों को CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ अपने एप्लीकेशन लॉगिन को भी लगातार चेक करते रहना चाहिए।

खासकर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, Preference और आगे की चयन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी सूचना को उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।