Laughter Chefs 3 Aly Goni-Jannat Zubair Wins: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' को अपने विनर्स मिल गए हैं. जी हां, अली गोनी और जन्नत जुबैर इस शो में जीत दर्ज कराई है.
Laughter Chefs 3 Aly Goni-Jannat Zubair Wins: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' को अपने विनर्स मिल गए हैं. जी हां, अली गोनी और जन्नत जुबैर इस शो में जीत दर्ज कराई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/27/laughter-chefs-3-2026-07-27-09-07-50.jpg)
Photograph: (colorstv/ Instagram)
Laughter Chefs 3 Aly Goni-Jannat Zubair Wins: टीवी के सबसे चर्चित और मनोरंजक रियलिटी शोज में शामिल 'लाफ्टर शेफ्स 3' का सफर आखिरकार अपने शानदार अंजाम तक पहुंच गया. जी हां, कई हफ्तों तक हंसी, मस्ती, कुकिंग चैलेंज और जबरदस्त मुकाबलों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद शो को अपना विनर मिल गया है. इस सीजन की ट्रॉफी अली गोनी और जन्नत जुबैर ने अपने नाम कर ली है. ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स ने पूरी मेहनत और जोश के साथ मुकाबला किया लेकिन आखिर में अली गोनी और जन्नत जुबैर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाकी जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया. उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं और दोनों को जमकर बधाइयां मिल रही हैं.
ग्रैंड फिनाले में हुआ कांटे का मुकाबला
'लाफ्टर शेफ्स 3' का ग्रैंड फिनाले काफी मजेदार रहा. फाइनल एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को तीन अलग-अलग कुकिंग टास्क दिए गए, जिनमें स्वाद, प्रेजेंटेशन और टीमवर्क के आधार पर नंबर दिए गए. पहले टास्क में अर्जुन बिजलानी-तेजस्वी प्रकाश और अली गोनी-जन्नत जुबैर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इस जीत के बाद अर्जुन-तेजस्वी के कुल नंबर बढ़कर 74 हो गए, जबकि अली और जन्नत 79 नंबर्स के साथ सबसे आगे निकल गए. दूसरे टास्क में करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने बाजी मारी. इस जीत के बाद उनके नंबर्स 74 हो गए और मुकाबला पहले से भी ज्यादा दिलचस्प हो गया.
आखिरी टास्क ने बदल दी पूरी बाजी
फिनाले का सबसे अहम टास्क था 'गुलाब जामुन क्रॉसॉन्ट' तैयार करना. ये चुनौती आसान नहीं थी, क्योंकि इसमें स्वाद के साथ-साथ क्रिएटिविटी और प्रेजेंटेशन का भी खास ध्यान रखना था. इस टास्क में एक बार फिर अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जजों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया और जीत अपने नाम कर ली. आखिरी टास्क के लिए विनर टीम को 20 नंबर्स मिले, जिसके बाद अली और जन्नत के कुल अंक बढ़कर 99 हो गए. इसी के साथ उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 3' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
पूरे सीजन में दिखी शानदार केमिस्ट्री
शो के दौरान अली गोनी और जन्नत जुबैर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. दोनों ने हर चुनौती में शानदार तालमेल दिखाया. चाहे किचन में मुश्किल डिश बनानी हो या फिर कॉमेडी और मस्ती का तड़का लगाना, दोनों ने हर एपिसोड में दर्शकों का दिल जीता. उनकी दोस्ती और एक-दूसरे के प्रति भरोसा पूरे सीजन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक रहा.
जन्नत जुबैर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
ट्रॉफी जीतने के बाद जन्नत जुबैर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जीत की खुशी फैंस के साथ साझा की. उन्होंने अली गोनी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक भावुक नोट लिखा. जन्नत ने लिखा, "और बिट्टू... 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता बन गए हैं. अपनी बिट्टी के अलावा मैं किसी और के साथ ये सफर तय नहीं करना चाहती थी. इस शो ने मुझे मेरा बेस्ट बडी दिया और हमने साथ मिलकर ये जीत हासिल की. आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया. बिट्टू." जन्नत की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें बधाई दी.
मनोरंजन से भरपूर रहा पूरा सीजन
'लाफ्टर शेफ्स 3' ने इस बार भी अपने अनोखे कॉन्सेप्ट से दर्शकों का दिल जीता. शो में सेलिब्रिटीज ने कुकिंग के साथ कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का ऐसा तड़का लगाया, जिसने हर एपिसोड को खास बना दिया. पूरे सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, मस्ती, नोकझोंक और कुकिंग चैलेंज ने दर्शकों को लगातार बांधे रखा. यही वजह रही कि शो को पूरे सीजन शानदार रिस्पॉन्स मिला.
ये भी पढ़ें: 'राजेश खन्ना को गोद लिया गया था', सुपरस्टार को लेकर अनीता आडवाणी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'वो सदमे में थे'