Lava के दो नए बजट स्मार्टफोन्स Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 (4G) आज से भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। ...और पढ़ें

Lava Virat V1 4G और Lava Virat V1 5G की बिक्री भारत में शुरू हो गई है।

Lava Virat V1 4G और Lava Virat V1 5G की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 को आज पहली बार सेल में उपलब्ध करा दिया गया है। ये नए लावा स्मार्टफोन्स पिछले हफ्ते देश में 6.75-इंच डिस्प्ले और AI-सपोर्ट वाले 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किए गए थे। इन्हें फ्लिपकार्ट और लावा की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। Lava Virat V1 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि इसके 4G वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 की कीमत और सेल ऑफर्स

नए Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 आज दोपहर 12:00 बजे से फ्लिपकार्ट और लावा की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। Lava Virat V1 5G के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, Lava Virat V1 का यही सेम रैम और स्टोरेज मॉडल 9,999 रुपये की कीमत पर आता है।

इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर, लावा इन दोनों फोन्स- Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 को क्रमशः 11,999 रुपये और 8,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। इसका 5G वर्जन आर्या ब्लू और सोनार गोल्ड शेड्स में पेश किया गया है, जबकि Lava Virat V1 4G को नीलगिरी ब्लू और हिमालयन सिल्वर कलर्स में खरीदा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट पर इन हैंडसेट्स को 294 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले EMI ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं।

Lava Virat V1 5G और Virat V1 के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट वाले Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 में 6.75-इंच की HD+ (720x1,600 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। इसकी स्क्रीन 260ppi पिक्सल डेंसिटी ऑफर करती है। 5G मॉडल Android 16 पर चलता है, जबकि 4G वेरिएंट Android 15 Go edition पर काम करता है।

Lava Virat V1 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Lava Virat V1 में Unisoc SC9863A प्रोसेसर मिलता है। दोनों फोन्स में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसके ऑनबोर्ड रैम को वर्चुअली 4GB तक और बढ़ाया जा सकता है, वहीं स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।

Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 दोनों में ही AI-सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 13-मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये नए फोन्स डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आते हैं।

Lava Virat V1 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं, Lava Virat V1 4G वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों ही फोन्स 10W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।