Published: Tuesday, September 29, 2026, 6:05 [IST]
Radhika Apte Intimate Scene Leak: फिल्मों में इंटीमेट सीन कहानी का हिस्सा हो सकते हैं लेकिन जब शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किए गए ऐसे निजी फुटेज बिना अनुमति के इंटरनेट पर पहुंच जाते हैं, तो कलाकारों की मुश्किलें पर्दे से बाहर शुरू होती हैं। एक्ट्रेस राधिका आप्टे से जुड़े पुराने लीक मामलों के बाद एक बार फिर ये मुद्दा चर्चा में है।
फुटेज के गलत इस्तेमाल का खतरा
हाल ही में राधिका मदान और विजय वर्मा ने इंटीमेट सीन, वॉयरिज्म, लीक क्लिप्स और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर खुलकर अपनी बात रखी। दोनों कलाकारों ने माना कि डिजिटल दौर में फुटेज के गलत इस्तेमाल का खतरा मौजूद है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए कलाकार किस तरह खुद को मानसिक रूप से तैयार रखते हैं।
फिल्म 'पार्च्ड' से राधिका आप्टे का इंटीमेट सीन हुआ था लीक
आपको बता दें कि साल 2016 में फिल्म 'पार्च्ड' से राधिका आप्टे और आदिल हुसैन के बीच का इंटीमेट सीन इंटरनेट पर लीक हो गया था। दो साल बाद, 'द वेडिंग गेस्ट' से भी राधिका आप्टे और देव पटेल का एक और इंटीमेट सीन बिना इजाजत के ऑनलाइन सर्कुलेट होने लगा था। उस समय राधिका आप्टे ने इस स्थिति के दोहरे मापदंड और औरतों से नफरत की बात कही थी क्योंकि क्लिप एक्ट्रेस के नाम से शेयर की जा रही थी, न कि एक्टर देव के नाम से।
राधिका मदान-विजय वर्मा ने वॉयरिज्म पर दिया बड़ा बयान
-हाल ही में, फिल्म का नाम लिए बिना, राधिका आप्टे ने कहा कि उनके लिए उस सिचुएशन से डील करना मुश्किल हो गया था, जब उनके वॉचमैन और स्टाइलिस्ट के ड्राइवर ने एक गंदी लीक क्लिप देख ली थी। एक्ट्रेस के इस बयान ने उन बातों पर रोशनी डाली जो एक्ट्रेसेस को तब झेलनी पड़ती हैं, जब फिल्मों से ऐसे फुटेज बिना सहमति के ऑनलाइन लीक हो जाते हैं। वहीं अब न्यूज18 से एक्सक्लूसिव बात करते हुए, हाल ही में एक्ट्रेस राधिका मदान और एक्टर विजय वर्मा ने वॉयरिज्म (Voyeurism) पर अपना स्टैंड शेयर किया है।
-राधिका मदान, जिन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए एक्टर अली फजल के साथ एक इंटीमेट सीन फिल्माया था ने कहा- ये कभी हमारे हाथ में नहीं होता। इसलिए इसके बारे में लगातार सोचकर खुद को परेशान करने का कोई मतलब नहीं है।
'जिनकी नजरें खराब हैं, उनका क्या ही कर सकते हैं?'
-राधिका मदान ने आगे कहा- आप जानते हैं कि आप किस इरादे से कोई फिल्म कर रहे हैं और किस इरादे से मेकर्स ऐसा सीन बनाते हैं। बस अपना काम करना और आगे बढ़ना है। जिनकी नजरें खराब हैं, उनका हम क्या ही कर सकते हैं?
-राधिका मदान ने आगे कहा- ऐसे इंटीमेट सीन में रिस्क के बारे में पहले से ध्यान रखना पड़ता है। हम उनके घरों में घुसकर उनसे ये नहीं कह सकते कि ये सब मत करो। आप सच में कुछ नहीं कर सकते। जब आप कोई इंटिमेट सीन करते हैं, तो आपको ये ध्यान रखना होता है कि लीक होने की हमेशा संभावना रहती है। आप ये जानते हुए जाते हैं कि रिस्क है और ये भी उम्मीद करते हैं कि ऐसा न हो।
-राधिका मदान ने कहा- लोग इंटीमेट सीन को राधिका मदान मानती हैं कि डीपफेक और AI रिक्रिएशन बहुत आम हो गए हैं। एक्ट्रेस ने कहा- आप साइबर पुलिस के पास जा सकते हैं। आज ऐसी गाइडलाइंस हैं जो आपको बचा सकती हैं। आप लीगल एक्शन भी ले सकते हैं और इससे मदद मिलती है लेकिन आप ये कंट्रोल नहीं कर सकते कि दूसरे लोग क्या करते हैं और वो किसी इंटीमेट सीन को कैसे देखते हैं। उनके ये गंदे काम आपके बारे में आपसे ज्यादा उनके बारे में बताते हैं। इससे बस ये पता चलता है कि उनकी सोच कैसी है।
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया का वीडियो हुआ था वायरल
-दूसरी तरफ एक्टर विजय वर्मा का कहना है कि पुरुषों को भी ऐसे लीक का खामियाजा भुगतना पड़ता है। 'लस्ट स्टोरीज 2' में, सुजॉय घोष की शॉर्ट फिल्म में उनकी उस समय की गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया के साथ उनका इंटिमेट सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया था और कई साइट्स से डाउनलोड किया गया था लेकिन वह इन डरों को अपने दिमाग से निकालना चाहते हैं।
-विजय वर्मा ने कहा- हमें ऐसे सीन शूट करते समय ऑडियंस की नजरों को दूर रखने की जरूरत है। आपको बता दें कि विजय वर्मा को भी हाल ही में फिल्म लस्ट स्टोरीज 3 में राधिका आप्टे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया है।
'लोगों की मानसिकता को आप बदल नहीं सकते हैं'
-विजय वर्मा ने कहा- हम जानते हैं कि ये क्लिप्स बहुत ज्यादा सर्कुलेट होंगी। चीजें ऐसे ही काम करती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें आप बदल नहीं सकते। कुछ क्लिप्स हर तरह के पेज पर बहुत ज्यादा फ्लोट होती रहती हैं लेकिन अगर मैं इन विचारों को नहीं छोड़ पाया, तो मैं वो काम नहीं कर पाऊंगा जो मैं करता हूं और मैं एक एक्टर के तौर पर बाउंड्रीज़ को पुश नहीं कर पाऊंगा।
-राधिका मदान और विजय वर्मा की बातें एक ऐसे दौर की तरफ इशारा करती हैं, जहां फिल्मों में दिखाए जाने वाले इंटीमेट सीन सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं रह जाते। तकनीक, सोशल मीडिया, डीपफेक और अनधिकृत शेयरिंग ने कलाकारों की प्राइवेसी से जुड़े सवालों को और गंभीर बना दिया है। जहां कानूनी और साइबर सुरक्षा के विकल्प मौजूद हैं, वहीं किसी लीक कंटेंट के इंटरनेट पर फैलने के बाद उसे पूरी तरह नियंत्रित करना आसान नहीं होता।
-ऐसे में दोनों कलाकारों की बात का सार यही है कि स्क्रीन पर किसी किरदार को निभाने और निजी फुटेज के गलत इस्तेमाल के बीच की सीमा को समझना जरूरी है। आखिरकार किसी कलाकार की सहमति के बिना उसके इंटीमेट फुटेज को देखना या फैलाना उस कलाकार की नहीं बल्कि उसे ऐसा करने वाले व्यक्ति की सोच को दर्शाता है।