पाली के पांच मौखा पुलिया के निकट स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिससे सुनने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.
3 पॉइंट्स में समझिए मन की बात
- मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पेड़ मां के नाम लगाने की बात कही। इसके साथ ही कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण इंडिया सहित पूरे विश्व के लिए एक चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करे। इससे के साथ ही लोकल फोर वोकल की बात कही और देश में बनने वाले उत्पादों के उपयोग करने को कहा।
- उन्होंने कश्मीर क्षेत्र में वहां के लोकल कारीगिरों द्वारा खास किस्म की बनाई जाने वाली दरी के बारे में बताया जो गर्मी में ठंडी और सर्दी में गर्म रहती है। इसके साथ ही देश में बनने वाली हर्बल टी के बारे में बताया कि यह टी सेहत के लिए भी हितकर है और सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने पीयूपी से बनने वाली मूर्तियों की अपेक्ष देश की मिट्टी से बनने वाली मूर्तियों खरीदने की बात कही।
- साथ ही हस्तकला को बढ़ावा देने और बांस से बने वाद्य यंत्रों के बारे में बताया। मोटे तौर में उन्होंने देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में कैसे लाया जा सकता है इसलिए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की बात आज के कार्यक्रम में कही।
देखें मन की बात कार्यक्रम की तस्वीरें…

पाली के भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव देखने पहुंचे भाजपाई।

पाली के भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव देखने पहुंचे भाजपाई।

पाली के भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी पर किया गया।

पाली के भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव देखने पहुंचे भाजपाई।
कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पाली जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, पूर्व उपसभापति लालूभाई, रामकिशोर साबू, करणसिंह नेतरा, नारायण कुमावत, विकास बुबकिया, गिरधारीसिंह मंडली, नरेश ओझा, मनोहर कंवर, अशोक तलेसरा, राहुल मेवाड़ा, रणवीरसिंह राजपुरोहित, भरत वैष्णव, रमेश परिहार, अभिषेक दुग्गड़, तिलोक चौधरी, महावीरसिंह टेवाली, सुरेश चौधरी , हरिन्द्रसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।