-
04 Aug 2026 05:48 AM (IST)
पंजाब सरकार पूरे राज्य में ‘हमारे राम’ नाटक का आयोजन करेगी
पंजाब सरकार पूरे राज्य में हमारे राम नाटक का आयोजन करेगी और सनातन के संदेश को आम जनता तक पहुंचाएगी. पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने यह जानकारी दी. मंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से सभ्यतागत मूल्यों को बढ़ावा देना है, जिसमें भगवान राम के शाश्वत आदर्शों को दिखाया जाएगा.इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान सरकार ने अतीत की किसी भी सरकार की तुलना में सनातन धर्म के लिए अधिक काम किया है.
-
04 Aug 2026 04:53 AM (IST)
दुनिया का पहला न्यूक्लियर-पावर्ड सरफेस शिप आइसब्रेकर ‘लेनिन’
FSUE एटमफ्लोट (रोसाटॉम) के फर्स्ट कैटेगरी स्पेशलिस्ट, व्लादिमीर उल्यानिहिन कहते हैं, न्यूक्लियर-पावर्ड आइसब्रेकर ‘लेनिन’, दुनिया का पहला न्यूक्लियर-पावर्ड सरफेस शिप है. इसकी नींव 17 जुलाई 1956 को सेंट पीटर्सबर्ग एडमिराल्टी शिपयार्ड में रखी गई थी. यह आइसब्रेकर 3 दिसंबर 1959 को सर्विस में आया. यह आइसब्रेकर 30 साल तक सर्विस में रहा, इसने नॉर्दर्न सी रूट पर आर्कटिक में 26 यात्राओं में हिस्सा लिया, 3,741 जहाजों को आइसब्रेकर की मदद दी और कुल 654,000 नॉटिकल मील की दूरी तय की. आज रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा आइसब्रेकर बेड़ा है, जिसमें 40 से ज़्यादा जहाज हैं और उनमें से 8 न्यूक्लियर-पावर्ड हैं. पहले न्यूक्लियर-पावर्ड आइसब्रेकर ‘लेनिन’ का इस्तेमाल एक नई टेक्नोलॉजी के टेस्ट के लिए किया गया था ताकि उसकी सुरक्षा पक्की की जा सके.
#WATCH | Murmansk, Russia | FSUE Atomflot (Rosatom) First Category Specialist, Vladimir Ulyanikhin says, “Nuclear-powered icebreaker Lenin, the world’s first nuclear-powered surface ship. The keel was laid down on the 17th of July 1956 in St. Petersburg Admiralty Shipyard. The https://t.co/cEHNi3pwB7 pic.twitter.com/p4maZcFvXz
— ANI (@ANI) August 3, 2026
-
04 Aug 2026 04:29 AM (IST)
पहले न्यूक्लियर-पावर्ड आइसब्रेकर ‘लेनिन’ की तस्वीरें आई सामनें
मुर्मान्स्क, रूस: पहले न्यूक्लियर-पावर्ड आइसब्रेकर ‘लेनिन’ की तस्वीरें. इसे नॉर्दर्न सी रूट और आर्कटिक में काम करने के लिए डिजाइन और बनाया गया था.इस जहाज को 3 दिसंबर, 1959 को चालू किया गया था. 1989 में ‘लेनिन’ को बंद कर दिया गया. 30 सालों तक इसने हज़ारों जहाज़ों को बर्फ़ के बीच से रास्ता दिखाया, 6,54,000 नॉटिकल मील से ज़्यादा का सफ़र तय किया और 3,741 जहाज़ों को बर्फ़ के बीच से आगे बढ़ाया. यह आइसब्रेकर अब एक म्यूजियम है.
#WATCH | Murmansk, Russia: Visuals from the first nuclear-powered icebreaker Lenin. It was designed and built to serve on the Northern Sea route, and in the Arctic.
The ship was put into operation on December 3, 1959. In 1989, Lenin had been shut down. For 30 years it led pic.twitter.com/uw8N8qjAqh
— ANI (@ANI) August 3, 2026
-
04 Aug 2026 03:18 AM (IST)
मैं अपने परिवार से मिलकर बहुत खुश हूं: गोल्ड मेडलिस्ट जूडो खिलाड़ी हर्ष सिंह
दिल्ली: गोल्ड मेडलिस्ट और भारतीय जूडो खिलाड़ी हर्ष सिंह कहते हैं, मैं अपने परिवार वालों से मिलकर बहुत खुश हूं और उन्हें मुझ पर गर्व है.
#WATCH | Delhi: Gold medallist and Indian Judoka Harsh Singh says, “I am very happy to meet my family members and they are proud of me…” https://t.co/hxDmPDzRiH pic.twitter.com/YoG1Imq9pu
— ANI (@ANI) August 3, 2026
-
04 Aug 2026 02:01 AM (IST)
पहली बार भारत ने जूडो में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता: अस्मिता डे
भारतीय जूडोका अस्मिता डे कहती हैं, बहुत अच्छा लग रहा है कि पहली बार भारत ने जूडो में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है. मैं चाहती हूं कि बच्चे इसमें ज़्यादा खेलें और हिस्सा लें. मैं गोल्ड जीतना चाहती थी और इसलिए मुझे जीतना ही था.
#WATCH | Delhi | Indian Judoka Asmita Dey says, “It feels great that for the first time India has won 2 gold, 1 silver and 1 bronze medal in Judo. I want children to play and participate in it more… I wanted to win gold and therefore had to win.” https://t.co/V8AxGjyt3o pic.twitter.com/CbNg3qpyGf
— ANI (@ANI) August 3, 2026
-
04 Aug 2026 01:18 AM (IST)
कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से की मुलाकात
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
Bengaluru | Karnataka CM DK Shivakumar met former CM Siddaramaiah and wished him on the occasion of his birthday
(Pic Source: CMO) pic.twitter.com/39GRXk7fGI
— ANI (@ANI) August 3, 2026
-
04 Aug 2026 12:46 AM (IST)
ईरान अब हमला नहीं झेलना चाहता था: डोनाल्ड ट्रंप
ईरान के साथ बातचीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, बातचीत अभी चल रही है. उन्होंने अभी एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने इससे इनकार नहीं किया है. हमारी बातचीत हो रही है. ईरान हमला नहीं झेलना चाहता था और उन्होंने कहा कि वे जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के बारे में बात करना चाहते हैं, लेकिन मेरे नज़रिए से ज़्यादा ज़रूरी बात यह है कि हम ईरान के परमाणु-निरस्त्रीकरण (denuclearization) पर बात करना चाहते हैं. उनके लिए एक अच्छे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का यह आखिरी मौका है.
#WATCH | Washington DC | On talks with Iran, US President Donald Trump says, “They are going on right now… They just put out a statement not denying it… We are in talks… Iran did not want to be hit and they said, we want to talk about the Strait, but more importantly, from pic.twitter.com/mJyx1gfgDW
— ANI (@ANI) August 3, 2026
-
04 Aug 2026 12:00 AM (IST)
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी.
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी. केंद्र सरकार OFS से LIC में ₹382 प्रति शेयर के फ़्लोर प्राइस पर 6.5% तक हिस्सेदारी बेचेगी. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी. अरविंद केजरीवाल E-20 पेट्रोल के विरोध में PM आवास तक मार्च करेंगे. राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा दौरे पर आज सुबह 9 बजे ट्रेन से गंजाम जिले के बरहमपुर जाएंगी. भारत आज से तेलंगाना में 2 दिन की ब्रिक्स (BRICS) भ्रष्टाचार-रोधी बैठक आयोजित करेगा. मॉनसून सत्र के लिए रणनीति पर हिमाचल प्रदेश में BJP विधायक दल की बैठक होगी. बंगाल के मुख्यमंत्री NPCI सांसदों से मिलेंगे. रांची बार एसोसिएशन की आज से 3 दिन की हड़ताल, SDO कोर्ट से वकीलों को समन का विरोध. देश-दुनिया की खबरें से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए
Published On - Aug 04,2026 12:00 AM IST
Follow Us