-
17 Aug 2026 05:55 AM (IST)
जम्मू से आज शुरू होगी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा कड़ी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित हिमालयी तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से शुरू होगी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना करेंगे.अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और जम्मू से राजौरी होते हुए पुंछ तक कई स्थानों पर सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मनोज सिन्हा आज सुबह साढ़े छह बजे जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं के काफिले को रवाना करेंगे.
-
17 Aug 2026 05:15 AM (IST)
दिल्ली ऑटो संघ आज जंतर-मंतर पर करेगा प्रदर्शन
दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने कहा कि वह कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर तथा परिवहन से जुड़े अन्य मुद्दों पर आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा.भारतीय मजदूर संघ से जुड़ा दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ आज जंतर-मंतर पर एकत्र होकर केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा.
-
17 Aug 2026 03:45 AM (IST)
प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, तीन कांवड़ियों की मौत
प्रयागराज में देर रात प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ.हनुमानगंज के सरपतीपुर के पास कांवड़ियों की बाइक पानी के कंटेनर लदे अप्पे वाहन से टकरा गई.बाइक पर तीन कांवड़िये सवार थे और तीनों वाराणसी की ओर जा रहे थे.हादसे में तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया.जहां एक कांवड़िये की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है.गंगानगर जोन के सरायइनायत थाना क्षेत्र का मामला.
-
17 Aug 2026 03:16 AM (IST)
ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कम करने का दिया आदेश
ईरान को परमाणु हथियारों से मुक्त करने में मदद करने से इनकार करने के बाद, ट्रंप ने पेंटागन को दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कम करने का आदेश दिया है.
-
17 Aug 2026 02:25 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति को मारी गई गोली
मुजफ्फरपुर, बिहार: DSP अभिजीत कौर कहती हैं, पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है. जांच-पड़ताल में घायल व्यक्ति की पहचान गोलू कुमार के तौर पर हुई. वह कांवड़ यात्रा के तहत पवित्र जल लेकर गरीबनाथ मंदिर जा रहा था. घटनास्थल की जांच और शुरुआती छानबीन से पता चलता है कि आज ही गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उसकी कहा-सुनी हुई थी, जिसके दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी. हालांकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी पूरी तरह से पक्की नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती तौर पर यही विवाद गोली मारने की मुख्य वजह लग रहा है. घटनास्थल की जांच के दौरान एक इस्तेमाल किया हुआ कारतूस का खोल मिला है और FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया है. पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की आगे की जांच चल रही है.
#WATCH | Muzaffarpur, Bihar: DSP Abhijit Kaur says, “On 16 August, the Police Station received information that a person had been shot. Verification revealed the injured individual’s identity as Golu Kumar… He was en route to the Garibnath Temple after collecting holy water as pic.twitter.com/JAj7xnw23D
— ANI (@ANI) August 16, 2026
-
17 Aug 2026 01:10 AM (IST)
भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह आधिकारिक दौरे पर आर्मेनिया पहुंचे
आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय (MoD) ने ट्वीट किया, भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह आधिकारिक दौरे पर आर्मेनिया पहुंचे.
Ministry of Defence (MoD) of Armenia tweets, “On August 16, Defence Secretary of India, Rajesh Kumar Singh, arrived in Armenia on an official visit.” pic.twitter.com/IEeozWacV6
— ANI (@ANI) August 16, 2026
-
17 Aug 2026 12:00 AM (IST)
झारखंड: सोरेन सरकार और छात्रों के बीच बातचीत का नया दौर आज
JPSC- JSSC मामले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार आंदोलनरत छात्रों से आज दोपहर 2:00 बजे बातचीत करेगी. छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आज आखिरी दिन है. कावेरी नदी का जल छोड़ने संबंधी तमिलनाडु की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ करेगी. थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज से 19 अगस्त तक नेपाल के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. इस दौरान भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग और दोनों सेनाओं के संबंधों को और मजबूत करने पर जोर रहेगा. JPSC- JSSC मामले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनरत छात्रों से आज दोपहर 2:00 बजे बातचीत करेगी. छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनावी वादों को पूरा न करने और प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) सरकार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन करेगी. ट्विशा शर्मा डेथ केस में आज भोपाल की अदालत में सुनवाई होगी. देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए…
Published On - Aug 17,2026 12:00 AM IST
Follow Us