• 02 Sep 2026 05:54 AM (IST)

    PM मोदी आज जल शक्ति मंत्रालय के शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे.

  • 02 Sep 2026 05:26 AM (IST)

    अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज

    अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज दोपहर मणिराम दास छावनी में आयोजित होगी.

  • 02 Sep 2026 12:08 AM (IST)

    दिल्ली के द्वारका इलाके में ट्रैफिक जाम

    दिल्ली: भारी बारिश के बाद कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. वीडियो द्वारका इलाके से है जिसमें ट्रैफिक जाम देखा जा सकता है.

    #WATCH दिल्ली: भारी बारिश के बाद कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। वीडियो द्वारका इलाके से है जिसमें ट्रैफिक जाम देखा जा सकता है। pic.twitter.com/W0jUgPZ2wF

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2026

  • 02 Sep 2026 12:07 AM (IST)

    भारी बारिश के चलते सोनभद्र में आज स्कूल बंद रहेंगे

    यूपी के सोनभद्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज भी बंद रहेंगे.

  • 02 Sep 2026 12:05 AM (IST)

    उत्तराखंड के 10 जिलों के स्कूल आज बंद रहेंगे

    भारी बारिश के अलर्ट केबाद आज उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेस्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली में स्कूलों की छुट्टी रहेगी.

  • 02 Sep 2026 12:00 AM (IST)

    PM मोदी आज दिल्ली में शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के नासिक में कांग्रेस के सांगठनिक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे और नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को मार्गदर्शन देंगे. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज दोपहर मणिराम दास छावनी में आयोजित होगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक विशेष राज्यस्तरीय कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए वेतन की आधिकारिक घोषणा करेंगे. उत्तर प्रदेश के शामली आज अंकित बालियान की रस्म 13वीं के दौरान सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. आज की सभी ब्रेकिंग न्यूज जानने के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें…

Published On - Sep 02,2026 12:00 AM IST

Follow Us