कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जब वह प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रहे थे. इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बुलावे पर INDIA ब्लॉक के सांसद दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में जुटे थे. रेस्टोरेंट जंतर-मंतर से करीब 100 मीटर दूर है, इसलिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग की गई है. वहां BNS की धारा 163 लागू है.

दिल्ली पुलिस विपक्षी सांसदों की हर गतिविधि पर नजर रख रही हुई थी. पुलिस की रणनीति पहले वेट एंड वॉच की थी. पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर सांसद जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस या विंडसर पैलेस की ओर बढ़े तो उन्हें रोका जाएगा. पुलिसकर्मियों को सांसदों को रोकने और हिरासत में लेने की प्रक्रिया के बारे में पहले ही समझा दिया गया था. 

जंतर-मंतर पर मचे सियासी घमासान की हर अपडेट सबसे पहले आपको यहीं मिलेगी. राहुल गांधी समेत विपक्ष के बड़े नेताओं के प्रदर्शन से जुड़ी पल-पल की खबर, हर हलचल और हर बड़ा अपडेट पढ़ते रहें सिर्फ आजतक पर. यहां जुड़े रहें.

सम्बंधित ख़बरें

6:38 PM: राहुल गांधी को जिस बस से पुलिस ले जा रही थी उसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पंचर कर दिया है. 

6:31 PM: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और दिल्ली पुलिस के अधिकारी के साथ बहस हुई. ये घटना करीब 6 बजे की है.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और दिल्ली पुलिस के अधिकारी के साथ बहस हुई, वीडियो में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि आपने प्रियंका को धकेला है और ऐसे नहीं चलेगा। #RahulGandhi #Congress #Protest #DelhiPolice #ATReel #AajTakSocial https://t.co/Eh6rrVFUyj

— AajTak (@aajtak) October 7, 2026

6:27 PM: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस और विपक्ष जितनी बार सड़क पर उतरना पड़े, गिरफ्तार होना पड़े या मुकदमों का सामना करना पड़े, इसके लिए तैयार हैं.

संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें जितनी बार भी सड़कों पर उतरना पड़े, गिरफ़्तार होना पड़े या केस झेलने पड़े, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष इसके लिए तैयार है। तानाशाह मोदी सरकार और चुनाव आयोग की ये जो Alliance है, उसका पर्दाफाश ही चुका है। समय है, इस्तीफ़े की और कार्रवाई की। अहंकारी सत्ता जनता के जज़्बे के आगे ज़्यादा देर टिक नहीं सकती ।

— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 7, 2026

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और चुनाव आयोग के बीच कथित गठजोड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि इस “एलायंस” का पर्दाफाश हो चुका है. उन्होंने कहा कि अब इस्तीफे और कार्रवाई का समय है. उन्होंने आगे कहा कि “अहंकारी सत्ता जनता के जज्बे के आगे ज्यादा देर टिक नहीं सकती.”

6:07 PM: प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई जगहों पर खरोंचा. उनका दावा है कि पुलिस ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और वहां से हटाने की कोशिश की.

उन्होंने कहा कि संसद सदस्यों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, जबकि वे सिर्फ चुनाव आयुक्त से मिलने की मांग कर रहे हैं.

5:53 PM: राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बिठाया.

5:40 PM: प्रियंका गांधी जंतर-मंतर के पास वाले सड़क पर जमीन पर लेट गई हैं.

5:25 PM: सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (SP) कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल नहीं है. बताया जा रहा है कि SP को प्रदर्शन के लिए उचित तरीके से निमंत्रण नहीं दिया गया और पार्टी को इस संबंध में ठीक से संवाद भी नहीं मिला.

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन से पहले आयोजित लंच में भी SP का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ.

5:20 PM: दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे हैं. उनके साथ INDIA ब्लॉक के बड़ी संख्या में सांसद और सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं.

#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi flanked by a large crowd of INDIA bloc MPs as well as security personnel on the way to Jantar Mantar. (Video: Congress) https://t.co/180qdhRf7t

— ANI (@ANI) October 7, 2026

5:17 PM: मौके से बताया जा रहा है कि जिस जगह कांग्रेस की बसें रोकी गई थीं, वहां से जंतर-मंतर का गोल चक्कर करीब 300 से 500 मीटर की दूरी पर है. राहुल गांधी पैदल जंतर-मंतर की तरफ जा सकते थे, लेकिन उन्हें जाने दिया जाएगा या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं थी.

मौके पर सुरक्षा का बेहद कड़ा बंदोबस्त था. बताया गया कि सिर्फ इस चक्कर के पॉइंट पर करीब 100 सुरक्षा कर्मी तैनात थे.

जंतर-मंतर सिर्फ 100 मीटर दूर अब होगा फैसला 🔥 https://t.co/8cxit4koTV

— Congress (@INCIndia) October 7, 2026

5:15 PM: दिल्ली पुलिस की ओर से जंतर-मंतर पर आंदोलन की इजाजत को लेकर भी सवाल बना हुआ था. मौके पर मौजूद स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि कांग्रेस की जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शन करने की रणनीति से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का फैसला किया.

राहुल गांधी के जंतर-मंतर पहुंचते ही पुलिस का एक्शन, हिरासत में कांग्रेस के कई नेता #INDIAAlliance #RahulGandhi #protest #delhi #Dangal | @sahiljoshii | @SushantMehraAT | @mausamii2u https://t.co/cQXni8BgC3

— AajTak (@aajtak) October 7, 2026

बीएनएस 163 लागू होने के बीच पुलिस ने उन कार्यकर्ताओं को डिटेन करना शुरू किया, जो मौके पर नारेबाजी कर रहे थे और पोस्टर-बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस एक-एक करके प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाती हुई नजर आई.

5:11 PM: राहुल गांधी की बस जैसे ही जंतर-मंतर के गोल चक्कर के पास पहुंची, वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया. जंतर-मंतर के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल पहले से तैनात था. राहुल गांधी की बस के आगे नारेबाजी कर रहे तमाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एक-एक करके डिटेन करना शुरू कर दिया. मौके पर कई बसें लगाई गई थीं. काफी देर से यह सवाल बना हुआ था कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर जाने दिया जाएगा या नहीं. लेकिन जैसे ही राहुल गांधी की बस जंतर-मंतर के पास पहुंची, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन करना शुरू कर दिया.

5:05 PM: कांग्रेस ने एक्स पर राहुल गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की है. जिसमें वह बस में बैठे दिख रहे हैं.

भरोसा रखो.. लोकतंत्र मिटने नहीं दूंगा https://t.co/9csJDgEBsN

— Congress (@INCIndia) October 7, 2026

4:50 PM: कांग्रेस ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हम किसी को लोगों के वोट को चुराने नहीं देंगे.'

𝑾𝒆 𝒘𝒊𝒍𝒍 𝒏𝒐𝒕 𝒍𝒆𝒕 𝒂𝒏𝒚𝒐𝒏𝒆 𝒔𝒕𝒆𝒂𝒍 𝒕𝒉𝒆 𝒑𝒆𝒐𝒑𝒍𝒆’𝒔 𝒗𝒐𝒕𝒆 ✊ https://t.co/lgT1HXZsRF

— Congress (@INCIndia) October 7, 2026

𝐆𝐚𝐝𝐝𝐚𝐫 𝐆𝐲𝐚𝐧𝐞𝐬𝐡 𝐊𝐨 𝐉𝐚𝐚𝐧𝐚 𝐇𝐨𝐠𝐚 ✊ https://t.co/A391Hx0Yic

— Congress (@INCIndia) October 7, 2026

4:48 PM: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल दिल्ली पहुंचेंगी. सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दलों की ओर से दिल्ली में लगातार बढ़ रही राजनीतिक सक्रियता के बीच ममता बनर्जी के दिल्ली आने की तैयारी है.

INDIA ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर दबाव बढ़ाने के लिए एक हफ्ते का विरोध कार्यक्रम शुरू किया है.

4:44 PM: प्रियंका गांधी बस में बैठकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रही हैं.

चलो जंतर-मंतर की ओर... https://t.co/qykriFKAyZ

— Congress (@INCIndia) October 7, 2026

4:39 PM: दिल्ली में CEC मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

4:18 PM: ग्राउंड जीरो पर क्या चल रहा है, इसे आजतक संवाददाता मौसमी सिंह बता रही हैं. 

इंडिया गठबंधन के सांसदों का जंतर-मंतर मार्च... दोपहर में लंच, शाम को विरोध का मंच... #RahulGandhi #protest #delhi #RanBhoomi | @gauravcsawant | @mausamii2u https://t.co/DQH1xjAO0V

— AajTak (@aajtak) October 7, 2026

4:17 PM: दिल्ली में जंतर-मंतर के पास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. INDIA ब्लॉक के सांसद यहां प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले हैं. इससे पहले दोपहर में INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से बुलाई गई बैठक में हिस्सा लिया.

#WATCH | Delhi: Heavy security deployed near Jantar Mantar as INDIA bloc MPs are scheduled to move towards the protest site here. Earlier this afternoon, the INDIA bloc MPs attended a meeting called by Congress president and LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge on the CEC matter https://t.co/nhWT4dZO4b

— ANI (@ANI) October 7, 2026

4:06 PM: INDIA ब्लॉक के सांसदों को लेकर एक बस जंतर-मंतर की ओर जा रही है. इसी दौरान कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने बस को रोके जाने को लेकर सवाल उठाए.

कार्ति चिदंबरम ने कहा कि वे एक निजी बस से यात्रा कर रहे हैं, जिसके पास जरूरी परमिट है और बस ड्राइवर के पास वैध लाइसेंस है. उन्होंने कहा कि सांसद इस बस में यात्री के तौर पर सफर कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या देश के नागरिकों को स्वतंत्र रूप से यात्रा करने का अधिकार नहीं है? क्या सरकार को यह बताना जरूरी है कि वे कहां जा रहे हैं? क्या निजी तौर पर यात्रा करने के लिए सरकार से परमिट लेना पड़ता है?

#WATCH | Delhi: As a bus carrying INDIA bloc MPs moves towards Jantar Mantar, Congress MP Karti Chidambaram says, "We are travelling in a private bus. The bus has the requisite permit. The driver has a license. We are passengers in a bus. Don't citizens of this country have the right of free travel? Do we need to announce to the Govt where we are going? Do we need to get permits from the Govt to travel privately? We are going on a private trip. What is the problem for the Govt? We are not protesting, we are peacefully travelling in a bus which has the requisite permit and with a driver who has the license. So, what we are doing illegal? Why are you stopping us?"

— ANI (@ANI) October 7, 2026

4:00 PM: मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से बुलाई गई विपक्षी सांसदों की बैठक के बाद सांसदों का दल जंतर-मंतर की ओर रवाना हो गया है. एक बस में खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसद मौजूद हैं.

#WATCH | Delhi: A bus carrying Congress chief-Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and other Opposition MPs moves towards Jantar Mantar after Opposition MPs' meeting called by Congress president and LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge on the CEC matter

— ANI (@ANI) October 7, 2026

3:50 PM: मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं ने कहा है कि आज जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

उन्होंने चुनाव आयोग की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी गंभीर आरोप लगाए. उनका दावा है कि चुनाव आयोग जो कुछ कर रहा है, उसके पीछे नरेंद्र मोदी हैं और सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है.

INDIA गठबंधन के सभी साथी आज जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, हम प्रदर्शन करते रहेंगे। चुनाव आयोग जो भी कर रहा है, उसके पीछे नरेंद्र मोदी हैं। मतलब मोदी जी खुद लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हम सभी पार्टी के लोग मिलकर देश के लोगों को बताना चाहते हैं कि उनका अधिकार छीना जा रहा है। जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे ऊपर कितने भी केस कर दिए जाएं, हम डरने और रुकने वाले नहीं हैं।

— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 7, 2026

विपक्षी नेताओं का कहना है कि सभी दल मिलकर देश की जनता को यह बताना चाहते हैं कि उनके अधिकार छीने जा रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अगर उनके खिलाफ कितने भी मामले दर्ज किए जाएं, वे न तो डरेंगे और न ही अपना प्रदर्शन रोकेंगे.

3:40 PM: डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि सभी विपक्षी सांसद एक साथ और एकजुट हैं. उन्होंने कहा, “हम सभी यहां एक साथ हैं, हम सभी एकजुट हैं और हम सभी बिना किसी अहंकार के यहां हैं.”

डेरेक ओ’ब्रायन ने आगे कहा कि विपक्ष एक बड़ी ताकत के खिलाफ तब तक लड़ता रहेगा, जब तक वह बाहर नहीं हो जाती.

#WATCH | Delhi: "We are all here together, we are all here united, and we are all here without any egos. We will fight the giant, till they are out," says TMC MP Derek O'Brien after Opposition MPs' meeting called by Congress president and LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge on the CEC matter

— ANI (@ANI) October 7, 2026

3:35 PM: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसदों ने तीनों चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन उन्हें मिलने से इनकार कर दिया गया. उन्होंने कहा कि आज विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे.

Aa Jao Saare ✊ https://t.co/bSS70gwgf7

— Congress (@INCIndia) October 7, 2026

राहुल गांधी ने कहा कि उनके लिए ज्ञानेश कुमार वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं और मांग की कि उन्हें इस्तीफा देना होगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मोहन भागवत पर भी लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.

#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Members of Parliament wanted to meet the Election Commissioners yesterday, specifically, the three Election Commissioners. They refused to meet us. The Delhi Police stopped us and stated that we could not protest there. Today, we intend to go to the designated protest site—Jantar Mantar—sit there, and declare to the nation that, for us, Mr. Gyanesh Kumar is not a legitimate Election Commissioner of this country. Modi ji, Amit Shah ji, Mohan Bhagwat, and Gyanesh Kumar have destroyed the country's democracy; as I said yesterday, those responsible for this are traitors, and we will take action against them. I am telling you right now: Gyanesh Kumar will have to resign"

— ANI (@ANI) October 7, 2026

दिल्ली में अपने और अन्य सांसदों के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ अब तक 45 FIR दर्ज की जा चुकी हैं. राहुल गांधी ने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 FIR दर्ज हों। मेरे लिए हर FIR एक मेडल की तरह है.”

---- समाप्त ----