Live

Time Updated: Saturday, July 18, 2026, 10:05 [IST]

Sonam Wangchuk hunger strike LIVE: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल के 21वें दिन शनिवार 18 जुलाई की सुबह दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि यह कदम दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की सलाह पर उठाया गया, क्योंकि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि पुलिस सोनम सर को किडनैप करके ले गई है, उन्हें घसीटकर जबरन अस्पताल पहुंचाया गया है। अभिजीत का दावा है कि पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की। हालांकि इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से अलग से कोई पुष्टि नहीं की गई है। उन्होंने अब पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन स्थल पर तनाव बढ़ गया और सीजेपी के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया।

Sonam Wangchuk hunger strike LIVE

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स नीचे ब्लॉग में पढ़िए...।

LIVE Feed

जंतर-मंतर और सफदरजंग अस्पताल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत के बाद उन्हें शनिवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाने के साथ ही दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अधिकारियों के मुताबिक जंतर-मंतर, नई दिल्ली जिले के कई इलाकों और सफदरजंग अस्पताल के आसपास अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। सुबह वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से अस्पताल ले जाते समय कुछ देर के लिए हल्का हंगामा भी हुआ। पुलिस का कहना है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की थी। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए और आने-जाने वालों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई।

CJP फाउंडर दीपके ने किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान

Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को जंतर-मंतर से बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह तुरंत प्रभाव से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं। छात्रों को संबोधित करते हुए दीपके ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाने की कार्रवाई गलत तरीके से की गई। उन्होंने इस मुद्दे पर दिल्ली पुलिस और केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। इससे पहले दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था और उन्हें प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से भी रोक दिया गया था।

Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke says, "I am starting my fast from today. Our march on the 20th of July will also happen, and my fast will continue. These people think that by taking Sonam Sir inside and picking him up from here, they can end the protest;… pic.twitter.com/PUi0ENZcQx

— IANS (@ians_india) July 18, 2026
  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range