01:38 PM, 09-Sep-2026

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, गौरव भाटिया की SC में मानहानि मामला जल्द लिस्ट करने की गुहार

National  News : शिकायतकर्ता की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट गौरव भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राहुल गांधी कोई VVIP नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट द्वारा संज्ञान लिये जाने के खिलाफ राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है  मामला पांच महीने पहले  लिस्ट किया गया था, लेकिन उस पर पर सुनवाई नहीं हुई.

12:38 PM, 09-Sep-2026

पंजाब सरकार का आदेश- ड्यूटी आवर में गायब रहें, तो वेतन नहीं

Lagatar Desk : सरकारी कर्मचारी कार्यालय में काम से गायब रहते हैं. ऐसी शिकायतें हर राज्य में है. इस बीच पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर सरकारी कर्मचारियों को कहा है कि अगर वह ड्यूटी के दौरान गायब रहे तो उन्हें नो वर्क-नो पे माना (No Work, No Pay) जायेगा. ड्यूटी के दौरान कहीं जाने से पहले अनुमति लेना जरूरी होगा.

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेश में सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वे अपनी हाजरी लगाने के बाद काम के घंटों के दौरान दफ्तर से गायब न रहें. कार्मिक विभाग ने कहा है कि बिना इजाजत गायब रहने पर 'काम नहीं तो वेतन नहीं' का नियम लागू होगा और उसी के अनुसार वेतन रोक दिया जाएगा. 

इसके साथ ही बिना इजाजत गायब पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी. सभी प्रशासनिक विभागों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

12:21 PM, 09-Sep-2026

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी सांसद बेटी के ठिकानों पर पर ED रेड

National  News : अधिकारियों केअनुसार ED विदेशों में अवैध तरीके से धन भेजे जाने से जुड़े लेनदेन की तहकीकात कर रही है. जानकारी के अनुसार ED ने मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों की उपस्थिति में एक साथ कई जगहों पर रेड डाली. ED अधिकारियों ने  सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी से जुड़े परिसर में दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले.

12:04 PM, 09-Sep-2026

पूर्व सीएम मधु कोड़ा की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Ranchi News : पिछली सुनवाई में ईडी की ओर से मामले में जवाब दाखिल किया गया था. निचली अदालत ने मधु कोड़ा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगे आरोप में ईडी की आरोप पत्र में दी गई राशि में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. और पढ़ें...

11:20 AM, 09-Sep-2026

नेतन्याहू 23 सितंबर न्यूयॉर्क पहुंचेंगे, UNGA को संबोधित करेंगे, न्यूयॉर्क मेयर कर चुके हैं गिरफ्तारी की मांग

National  News : नेतन्याहू की यात्रा सुर्खियों में हैं, क्योंकि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है  दरअसल आईसीसी ने नवंबर 2024 में नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.  हालांकि नेतन्याहू की गिरफ्तारी संभव नहीं है,क्योंकि न्यूयॉर्क शहर के पास वारंट को लागू करने का अधिकार नहीं है... और पढ़ें...

10:44 AM, 09-Sep-2026

Jharkhand Weather : 14 तक बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Ranchi News : आज 9 सितंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

09:54 AM, 09-Sep-2026

बिहारः नीतीश से कभी झगड़ा नहीं, लालू पिता समान

Lagatar Desk: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार से उनका कभी कोई निजी झगड़ा नहीं रहा है. इसी तरह लालू यादव उनके पिता समान है. समाचार एजेंसी एएलआइ से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ मैं पिछले 30 सालों से काम कर रहा हैं. उनसे कभी व्यक्तिगत झगड़े नहीं रहे. इसी तरह लालू प्रसाद यादव से उनके कभी निजी झगड़े नहीं रहे. बल्कि लालू जी तो उनके अभिभावक और पिता समान हैं.

08:56 AM, 09-Sep-2026

चतरा :  टंडवा में बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, थाना प्रभारी घायल

Chatra news : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प कि घटना घटी है. गांव में प्रेम-प्रसंग का कथित मामला सामने आने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घटना की सूचना पाकर मामला को शांत कराने सिदपा गांव पहुंची टंडवा थाना पुलिस की टीम पर उग्र भीड़ ने हमला बोल दिया. हमले में टंडवा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक पप्पू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.   विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें...

08:28 AM, 09-Sep-2026

जहरीली शराब से 26 मौतें, राहुल गांधी ने कहा- मध्य प्रदेश देश की सबसे अधिक भ्रष्ट सरकार

National  News :  मध्य प्रदेश के सागर में हाल ही में जहरीली शराब पीकर कई लोगों की मौत हो गयी है. इस कारण राज्य का सियासी तापमान बढ़ गया है. कांग्रेस मोहन यादव सरकार पर हमलावर है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश को देश की सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार   करार देते हुए कहा कि यहां शासन’ नाम की कोई चीज ही नहीं बची है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मध्य प्रदेश  की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने राज्य में घटी कई त्रासद घटनाओं का जिक्र किया है. उन्होंने  कुछ समय पूर्व इंदौर में दूषित पानी पीने से कई मासूमों की मौत सहित पिछले साल जहरीली कफ सिरप पीने के कारण हुई छोटे बच्चों की मौतौं का हवाला दिया है. राहुल गांधी ने ऐसे हादसों पर अपनाये जाने वाले सरकारी ढर्रे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पूरा मध्य प्रदेश जानता है कि  आगे क्या होने वाला है. कहा कि कुछ  लोग गिरफ्तार किये जायेंगे,  कुछ अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच बैठायी जायेगी.

राहुल गांधी ने  इसे बस नाममात्र की खानापूर्ति बताया. पूछा कि  20 सालों से अधिक समय से राज्य में भाजपा सरकार काबिज है, लेकिन हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे. राहुल गांधी ने इन सभी मौतों की निष्पक्ष जांच किये जाने की मांगी कि जिससे  पूरी सच्चाई जनता के सामने आजाये. कहा कि सिर्फ छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश न हो. 

दरअसल, सागर जिले के नौराज, बराज, बरौदिया, बंडा तहसील के घूघर सहित आसपास के गांवों में  लोगों ने अवैध रूप से बिक रही सस्ती देसी शराब का सेवन किया था. शराब पीने के कुछ ही समय बाद लोग उल्टी-दस्त करने लगे. लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन 26 लोगों की मौत हो गयी है.  130 से ज्यादा अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. 

08:20 AM, 09-Sep-2026

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने राकेश मेहता ने की आत्महत्या

Lagatar Desk, New Delhi : दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने आत्महत्या कर ली है. उनका शव नोएडा स्थित उनके घर से बरामद किया गया है. वह वर्ष 2007 से लेकर 2010 तक दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव थे. उस दौरान दिल्ली में शिला दीक्षित की सरकार थी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राकेश मेहता का एक पत्र भी पुलिस को मिला है. 

पूर्व मुख्य सचिव ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह मानसिक व स्वास्थ्य संबंधी समस्याों को बताया है. 

08:20 AM, 09-Sep-2026

अमेरिका-ईरान युद्ध फिर भड़का, पांच तेल टैंकर पर हमला, तेहरान का अल्टिमेटम

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध फिर से तेज हो गया है. मंगलवार को फारस की खाड़ी में अमेरिकी सेना के हमले में ईरान के पांच तेल टैंकर तबाह हो गए. इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस हमले का जवाब दिया जायेगा.

Lagatar Desk : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध फिर से तेज हो गया है. मंगलवार को फारस की खाड़ी में अमेरिकी सेना के हमले में ईरान के पांच तेल टैंकर तबाह हो गए. इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस हमले का जवाब दिया जायेगा.

ईरानी मीडिया ने सरकार के हवाले से कहा है कि कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों पर जितने भी तेल टैंकर है, उसके क्रू मेंबर जहाज को छोड़ करके हट जायें. क्योंकि ईरान उन सभी तेल टैंकड़ों पर हमला करने वाला है. ईरान की सेना नहीं चाहती कि हमलों में कोई इंसान घायल हो या वो मारे जाये. 

दरअसल, अमेरिका होर्मूज और उसके आसपास नियंत्रण स्थापित करना चाहता है. लेकिन ईरान का दावा है कि होर्मूज उसका है, वह हर हाल में इस पर अपना कब्जा बरकरार रखेगा. इसके लिए वह अंतिम वक्त तक लड़ेगा. 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मंगलवार को जिन टैंकड़ों पर अमेरिकी नौसेना ने हमला कर तबाह कर दिया, वो सभी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े थे. हमले के बाद पांचों टैंकड़ तबाह हो गये हैं. इसके साथ ही दुनिया भर में तेल की आपूर्ति पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं.

Sep 09, 2026 08:18 AM

Live On Lagatar : 9 सितंबर की बड़ी खबरें, एक जगह पढ़ें

Live On Lagatar : 9 सितंबर की बड़ी खबरें, एक जगह पढ़ें

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पुत्र प्रशांत किशोर को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

Ranchi : कांग्रेस ने झारखंड में संगठन से जुड़ी एक अहम नियुक्ति की है. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पुत्र प्रशांत किशोर को झारखंड कांग्रेस के एससी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने 8 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया. कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

कांग्रेस ने झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ में भी एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ में निर्मल कोसरे को यह जिम्मेदारी दी गई है. प्रशांत किशोर की नियुक्ति को झारखंड में कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब वह प्रदेश में एससी विभाग के संगठन और पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगे.