टोरंटो (उत्तम हिन्दू न्यूज) : कनाडा में रोजगार कर रहे पंजाबी युवाओं के लिए राहत की खबर है। जिन युवाओं का वर्क परमिट समाप्त होने वाला है और उनके नियोक्ता ने उनके लिए लेबर मार्केट इम्पैक्ट असेसमेंट (LMIA) का आवेदन पहले ही जमा कर दिया है, उन्हें अब वर्क परमिट विस्तार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
कनाडा के आव्रजन विभाग ने इन-कनाडा वर्क परमिट विस्तार की समवर्ती प्रक्रिया के तहत मिलने वाली अवधि को 60 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दिया है। यानी पात्र आवेदकों को पहले की तुलना में 30 दिन अतिरिक्त मिलेंगे। इस फैसले का कनाडा में रहकर नौकरी कर रहे पंजाब के युवाओं पर खास असर पड़ सकता है।
कनाडा में बड़ी संख्या में पंजाबी युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद अस्थायी वर्क परमिट पर नौकरी कर रहे हैं। इनमें कई युवा ऐसे हैं जो अपने मौजूदा नियोक्ता के साथ नौकरी जारी रखते हुए भविष्य में स्थायी निवास (PR) की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।
LMIA प्रक्रिया में देरी के कारण कई विदेशी कर्मचारियों के सामने वर्क परमिट समाप्त होने और रोजगार प्रभावित होने का खतरा रहता था। नई व्यवस्था से पात्र कर्मचारियों को इस प्रक्रिया के दौरान कुछ अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
पंजाबी युवाओं के लिए यह अतिरिक्त 30 दिन महत्वपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि कनाडा में उनकी नौकरी से किराये का घर, परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां और आगे की आव्रजन योजना जैसी कई चीजें जुड़ी होती हैं।
हालांकि, 90 दिन की यह अवधि नया वर्क परमिट नहीं है। इसका लाभ केवल पात्र मामलों में ही मिलेगा और इसके लिए नियोक्ता द्वारा LMIA आवेदन समय रहते दाखिल किया गया होना जरूरी है।
सिर्फ वर्क परमिट की समाप्ति नजदीक आने के कारण आखिरी समय में LMIA आवेदन दाखिल करने से हर मामले में 90 दिन की सुविधा मिलना तय नहीं है। इसलिए कर्मचारियों और नियोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे वर्क परमिट की समाप्ति से पहले आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी करें।
You Might Be Interested In
- बाबा बकाला साहिब के रखड़ पुण्या मेले में निहंग की हत्या, सीने में गोलियों के निशान; सिविल अस्पताल के पीछे मिला शव
- नेपाल में खतरा बरकरार : कभी भी टूट सकती है 25 लाख क्यूबिक मीटर पानी से भरी प्राकृतिक झील, चीन ने जारी की चेतावनी
- रेल में पेंट्री कार का खाना खाते ही बिगड़ी 30 बच्चों की तबीयत, ट्रेन रोककर कराया इलाज
- जो रूट ने रचा इतिहास, पोंटिंग को पीछे छोड़ बने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विदेशी मदद से इनकार के बाद नेपाल का यू-टर्न, भारत समेत इन देशों को मिली मंजूरी; अब तक 600 से ज्यादा मौतें
- UGC-NET जून 2026 का रिजल्ट जारी, 4 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी JRF के लिए क्वालिफाई; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड