कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद अपनी मानसिक स्थिति को लेकर भावुक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उस कठिन समय में उनके मन ने खुदखुशी करने का विचार भी आया।
अपूर्वा मखीजा | Instagram
- Published: 24 Jul 2026, 06:13 PM IST
- Last Updated: 24 Jul 2026, 06:13 PM IST
Apoorva Makhija: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा ने लॉक-अप सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली। इस दौरान उन्होंने पहली बार खुलकर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद झेली तकलीफों के बारे बात की। अपूर्वा ने बताया कि वह उस दौरान मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थीं। उन्होंने खुलासा किया कि उस समय उनके मन में आत्महत्या जैसे विचार भी आए थे।
'मैं शायद अपनी जान दे देती'
रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के दौरान अपूर्वा मखीजा और सूफी मोतीवाला की मुलाकात काफी भावुक रही। लंबे समय बाद दोस्त से मिलते हुए अपूर्वा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। उन्होंने कहा, "मैंने तुम्हें सच में बहुत याद किया। अब ऐसा दोबारा मत करना, मुझे रोना आ रहा है। जब भी कोई मुझसे तुम्हारे बारे में पूछता है और कहता है, 'तुम उसकी दोस्त कैसे थीं? वह तो बहुत मतलबी है,' तो मैं उनसे कहती हूं... अगर 'लेटेंट' वाले मामले के समय सूफी मेरे साथ न होता, तो मैं खुदकुशी कर लेती।"
Apoorva Makhija aka Rebel Kid revealed after latent Show controversy.
She would have k!lled herself if This gay name Sufi would not have been there
The was these two are talking looks like they are in love pic.twitter.com/OwZytnRHyM
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) July 23, 2026
अपूर्वा ने आगे बताया कि उनकी मौजूदगी ने उन्हें ज़िंदगी के सबसे मुश्किल दौर से निकलने में मदद की। उन्होंने कहा, "मैं उससे उबर नहीं पाती। उस समय सिर्फ आप ही मेरे साथ थे। मैं किसी को डेट नहीं कर रही थी। निजी तौर पर, मेरी ज़िंदगी में, एक दोस्त के तौर पर।"
सूफी मोतीवाला भी हुए भावुक
अपूर्वा की बातें सुनकर सूफी मोतीवाला भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अपूर्वा के साथ बिताया गया समय उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में से एक था।
सूफी ने बताया कि मुंबई आने के बाद पहली बार उन्हें ऐसा महसूस हुआ था कि उनका अपना एक दोस्त और सोशल सर्कल है, जिसके साथ वह हर खुशी और परेशानी साझा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें अपूर्वा की बहुत याद आती थी।
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के चलते ट्रोल हुईं अपूर्वा
पिछले साल यूट्यूब कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट', जिसे कंटेंट क्रिएटर समय रैना होस्ट करते हैं, एक एपिसोड के बाद विवादों में आ गया था। शो में की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई थी।
इस विवाद के बाद अपूर्वा मखीजा समेत शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें दर्ज हुईं और मामले ने कानूनी रूप भी ले लिया। सोशल मीडिया पर भी अपूर्वा को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसका असर उनकी मानसिक सेहत पर गहराई से पड़ा।