वेब सीरीज

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Jul 27, 2026, 03:26 PM IST

Lock UPP 2 Maha Twist: 'लॉकअप 2' का एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जेलर ने कंटेस्टेंट्स की लाइफलाइन ही रद्द कर दी। वीडियो में आकांक्षा भी श्रेया के आगे गिड़गिड़ाती दिखीं।

Image

Lock UPP 2 में मेकर्स ने पलटा गेम (फोटो क्रेडिट- नेटफ्लिक्स इंडिया)

Lock UPP 2 Maha Twist: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम बदल रही है। जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, हर कंटेस्टेंट अपनी गेम के प्रति सतर्क हो रहा है। इतना ही नहीं, मेकर्स भी आए दिन 'लॉकअप 2' में ट्विस्ट लाकर कॉम्पिटीशन का स्तर बढ़ाते जा रहे हैं। हाल ही में 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की पूरी गेम ही पलटकर रख दी। वहीं दूसरी ओर आकांक्षा चमोला अपना सच बचाने के लिए श्रेया कालरा के आगे गिड़गिड़ाते हुए दिखाई दिये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: सूफी मोतीवाला के साथ रूममेट ने की थी घटिया हरकत, डर से खुद को कर लिया था बाथरूम में बंद

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि रितेश देशमुख आकर कंटेस्टेंट्स को जानकारी देते हैं कि आपकी सारी लाइफलाइन्स आज से रद्द की जाती है। रितेश देशमुख कहते हैं, "आपके गहरे और काले सच का बचाव अब उन्हें करना होगा, जिनके हाथ में मैं आपके सच को सौंपुंगा।" ऐसे में रितेश देशमुख, शिवांगी जोशी के हाथ में शिल्पा शिंदे का सच सौंपते हैं। वहीं शिल्पा शिंदे के हाथ में आकांक्षा चमोला का सच दिया जाता है। इतना ही नहीं, आकांक्षा चमोला के हाथ में श्रेया कालरा का सच जाता है। रितेश देशमुख कंटेस्टेंट्स से आगे कहते हैं, "अब आपको ये तय करना है कि आप किसे फिनाले में नहीं देखना चाहते हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Traitors 2 का धाकड़ प्रोमो रिलीज, मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारूकी ने मारी एंट्री; इस दिन होगा शुरू

Lock UPP 2 में आकांक्षा चमोला ने कह दी बड़ी बात

Lock UPP 2 में आकांक्षा चमोला ने कह दी बड़ी बात

श्रेया कालरा के आगे गिड़गिड़ाईं आकांक्षा चमोला

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया कि आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा के आगे गिड़गिड़ाते हुए कहती हैं, "मैं सच में बोल रही हूं कि मेरा एक ही सीक्रेट है, उसका खुलासा मत कर। अभी मेरा भरोसा मत तोड़ना बहन।" लेकिन प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया कि कोई एक कंटेस्टेंट दूसरे कंटेस्टेंट का सच बाहर लाने के लिए बजर दबा देती है, जिससे राम कपूर हैरान रह जाते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर शो में गाज किसपर गिरने वाली है।

ashna malik

आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article