वेब सीरीज

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 21, 2026, 04:48 PM IST

Harshad Chopda Troll In Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में श्रेया कालरा की शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा से बहसबाजी जारी है। इसी बीच, हर्षद चोपड़ा ने श्रेया कालका को एक भद्दा इशारा कर दिया।

Image

harshad chopda-shreya kalra (lock upp 2) (photo credit- instagram)

Harshad Chopda Troll In Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 ( Lock Upp 2) में श्रेया कालरा का बिंदास गेम लोगों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर श्रेया के लिए कहा जा रहा है कि आप उसे पसंद करें या न करें, लेकिन आप श्रेया को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। श्रेया शो में शिवांगी जोशी

श्रेया कालरा को हर्षद चोपड़ा का भद्दा इशारा

लॉकअप 2 का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा की बहस साफ दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान हर्षद चोपड़ा श्रेया के भद्दा इशारा कर देते हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेया और शिवांगी के बीच खाने को लेकर बहस हो रही है। इस दौरान शिवांगी श्रेया पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं। वह श्रेया को अपनी आवाज ऊंची करके शांत करवा देती हैं। हर्षद शिवांगी के पीछे खड़े हैं और वह वहां से श्रेया की तरफ मिडिल फिंगर से इशारा करते हैं और भद्दे इशारा देते हैं। हर्षद चोपड़ा का एक लड़की के साथ ऐसा बर्ताव देखकर लोग भड़क गए हैं और उन्हें काफी ट्रोल किया जा हा है। श्रेया कालरा के फैंस हर्षद चोपड़ा को भर-भरकर सुना रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'एक सिक्के के 2 पहलू...' CJP प्रोटेस्ट पर Karan Kundraa के पोस्ट ने लगाई आग, लाठीचार्ज पर फूटा गुस्सा)

लोगों ने लगाई हर्षद चोपड़ा को लताड़

हर्षद चोपड़ा के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'यह आदमी बकवास है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब आप किसी लड़की से जीत नहीं पाते, तो बस उसे 'मिडल फिंगर' दिखा देते हैं। यही उनकी परवरिश और संस्कृति है। उम्मीद है कि यह सब देखकर उनके परिवार को गर्व महसूस हो रहा होगा।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'इन नकली ITV सेलेब्स की असलियत यही है। इन तथाकथित ITV हीरोज़ में मर्दों का सामना करने की हिम्मत नहीं है; वे अपनी तथाकथित बहादुरी सिर्फ़ लड़कियों के सामने ही दिखाते हैं। उनकी बहादुरी सिर्फ लड़कियों के खिलाफ ही काम आती है'

हर्षद चोपड़ा को समझा चुकी हैं फराह खान

बता दें कि हर्षद चोपड़ा शो में अपनी गेम बिल्कुल भी नहीं खेल रहे हैं। वह शो में सिर्फ शिवांगी जोशी के आसपास ही घूमते हुए नजर आते हैं। इस वजह से फराह खान भी हर्षद चोपड़ा को समझा चुकी हैं। फराह ने हर्षद को अपनी गेम पर ध्यान देने के लिए कहा था और तब शिवांगी को अपनी गेम पर छोड़ने देने की सलाह दी थी। दावा है कि हिना खान भी आकर हर्षद चोपड़ा को यही ज्ञान देने वाली हैं।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article