टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Jul 24, 2026, 03:16 PM IST
Niyati Joshi On Shivangi Joshi-Shilpa Shinde: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आईं एक्ट्रेस नियति जोशी ने लॉकअप 2 पर अपनी राय दी है। उन्होंने शिवांगी जोशी का सपोर्ट किया।
![]()
lock upp- shivangi joshi (photo credit- instagram)
Niyati Joshi On Shivangi Joshi-Shilpa Shinde: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे के बीच 36 का आंकड़ा देखने के लिए मिल रहा है। शिल्पा शिंदे ने आते ही शिवांगी जोशी को टारगेट करना शुरू कर दिया था। वह शिवांगी और हर्षद की पीठ पीछे काफी बातें कर चुकी हैं और शिवांगी भी शिल्पा की हर बात का जवाब दे रही हैं, जिस वजह से शो में दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। फैंस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन अब शिवांगी के सपोर्ट में एक्ट्रेस नियति जोशी आई हैं, जो ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी की सास के रोल में नजर आई थीं। नियति ने शिवांगी का सपोर्ट किया और शिल्पा को लताड़ लगाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 2 साल के लीप के साथ शो में होगी इन 4 एक्टर्स की एंट्री, छप्पड़फाड़ मिलेगी TRP)
शिवांगी जोशी के सपोर्ट में आईं नियति जोशी
हाल ही में नियति जोशी ने टेली मसाला से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने लॉकअप और शिवांगी जोशी के गेम पर राय दी। इस मौके पर जब शिवांगी और शिल्पा के विवाद के बारे में नियति जोशी से सवाल किया गया, तो नियति जोशी का गुस्सा फटा। एक्ट्रेस ने कहा कि आप शिवांगी को नहीं जानते हो। हमने शिवांगी को बहुत पास से देखा है। उसने जो हार्ड वर्क किया है, उसी वजह से आज वह यहां पहुंची है। वह कभी छुट्टियां नहीं लेती थी। किसी काम के लिए मना नहीं करती थी। वो हर सीन में अपनी जान डालती थी। उसकी जर्नी काबिले तारीफ है। इतने इतनी छोटी उम्र में अपना घर बना लिया। अपनी बहन की शादी कर दी। उसने छोटी उम्र में सब कुछ किया। आपको उसके बारे में कुछ पता नहीं है। आप उसके बारे में बोलने वाले होते कौन है। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है कि उसने शिवांगी को साथ किया किया है। वो उसे दबा रही है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: अनुपमा की हार से नाखुश होगा प्रेम, श्रुति को सरेआम लताड़ लगाएगी राही)
नियति जोशी ने की शिवांगी जोशी की तारीफ
नियति जोशी ने अपनी बात जारी रखते हुए बताया कि अगर वो उस जगह पर होतीं तो क्या करतीं? एक्ट्रेस शिवांगी वो इंसान है कि आप उसे कितना भी गुस्से में बात करो, लेकिन वो आपको मैम कहकर ही बात करेगी। अगर मैं उसकी जगह होती तो मैं उसका मुंह बंद करवा देती। वो ऐसी नहीं है। वो जिस परिवार से आती है, वो उसके लिए बहुत कुछ है। ये बहुत बुरा है, जो उसके साथ हो रहा है। अभी उसके पेशेंस को टेस्ट किया जा रहा है। वो बहुत इमोशनल है और ये नॉर्मल बात है। हर कोई होता है। सबका अपना तरीका होता है।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article