टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Aug 11, 2026, 09:31 AM IST
Lock Upp 2 Winner Shreya Kalra Party: रियलिटी शो लॉकअप 2 की विनर श्रेया कालरा ने बीती रात एक शानदार पार्टी दी, जिसमें कई स्टार्स पहुंचे। हालांकि, पार्टी से श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ गायब दिखे।
![]()
lock upp 2 winner shreya kalra (photo credit- instagram)
Lock Upp 2 Winner Shreya Kalra Party: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2 ) खत्म हो गया है, लेकिन इस शो में नजर आए स्टार्स लगातार लाइमलाइट बटोर रहे हैं। शो की विनर श्रेया कालरा ( Shreya Kalra) बनी हैं और शिवांगी जोशी शो की फर्स्ट रनरअप रही हैं। श्रेया कालरा अपने दोस्तों के साथ घर में जीत की खुशी सेलिब्रेट कर चुकी हैं, लेकिन अब लॉकअप विनर ने अपनी जीत की खुशी में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें लॉकअप 2 का सिर्फ एक कंटेस्टेंट नजर आया। श्रेया की इस पार्टी ने अब हर किसी का ध्यान खींच लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाका करेंगे Aman Gandhi? क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को रातों रात मारी लात)
श्रेया कालरा की पार्टी में नहीं दिखे ऋषभ जयसवाल
श्रेया कालरा लॉकअप 2 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रही हैं और उन्हें कई बार बदतमीज का टैग भी मिला है। शो में उनकी ज्यादा किसी से नहीं बनी और इसकी झलक लॉकअप 2 के बाद भी देखने के लिए मिली है। बीती रात श्रेया कालरा की सक्सेस पार्टी हुई, जिसमें लॉकअप 2 में नजर आया कोई भी कलाकार नहीं दिखा। इस पार्टी में श्रेया कालरा के दोस्त धमाल मचाते हुए नजर आए। वहीं, श्रेया ने खुद फरहाना भट्ट के साथ धमाकेदार एंट्री मारी। श्रेया कालरा ने अपनी पार्टी ब्लू कलर की शानदार ड्रेस पहनकर एंट्री की। इस ड्रेस में वह प्रिंसेस की तरह लगीं। श्रेया की पार्टी में उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल तक नहीं आ पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ इन दिनों अपने एक शूट के लिए मुंबई से बाहर गए हुए हैं। वह लखनऊ में हैं और इस वजह से वह पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शगुन शर्मा का फूटा गुस्सा, गौरव खन्ना की दिखाई हकीकत; मेकर्स को भी लिया आड़े हाथ?)
श्रेया कालरा की पार्टी में क्यों नहीं आईं शिल्पा शिंदे
श्रेया कालरा की पार्टी में उनकी दोस्त शिल्पा शिंदे तक नहीं आईं, जिस पर काफी सवाल उठे। शिल्पा ने खुद इन सवालों का जवाब दिया है। टेली टॉक और जूम से एक्सक्लूसिव बातचीत में शिल्पा शिंदे ने इस पार्टी में न आने की वजह बताई। शिल्पा ने कहा कि मैं नहीं बता सकती आपको। मेरा काम बहुत पेंडिंग था जैसे ही मैं शो के लिए गई। मैं सबसे पहले भाभी जी घर पर है शो के लिए गई और उसके बाद यहां (करजत) आई। इसी बीच बहुत ज्यादा बारीश। मेरे तो दिमाग से ही निकल गया कि आज 10 तारीख है। श्रेया भी मुझसे नाराज है।'
श्रेया कालरा का पार्टी में पहुंचे स्टार्स
श्रेया कालरा की पार्टी में लॉकअप 2 से सिर्फ पामेला सेरेना दिखीं। उनके अलावा पार्टी में अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा बिजलानी के साथ दिखए। फरहाना भट्ट, विशाल आदित्य सिंह, बसीर अली, निहाल चुडासमा अपने बॉयफ्रेंड के साथ, मिस्टर फैसू, सुयश राय और किश्वर मर्चेंट भी पार्टी में नजर आए। इस पार्टी में स्प्लिट्सविला से श्रेया के दोस्त भी मस्ती करते हुए दिखाई दिए।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article