वेब सीरीज

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 27, 2026, 03:31 PM IST

Lock Upp 2 Winner: रियलिटी शो लॉकअप 2 का फिनाले जल्द ही होने वाला है, लेकिन इससे पहले टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं। इस दौरान विनर का नाम भी लिया जा रहा है।

Image

LOCK UPP 2 (Photo credit- instagram)

Lock Upp 2 Winner: नेटफ्लिक्स (Netflix) का पॉपुलर रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में अपने फिनाले की तरफ कदम बढ़ा चुका है। जजमेंट डे के दिन रितेश देशमुख ने खुलासा किया था कि अब सिर्फ दो हफ्ते बाद शो का फिनाले होने वाला है, जिस वजह से अब दर्शकों के साथ साथ कंटेस्टेंट्स की नजर भी ट्रॉफी पर है। फैंस जल्द से जल्द जानना चाहते हैं कि इस बार शो का विनर कौन बनने वाला है? इस बीच सोशल मीडिया पर लॉकअप 2 से जुडे़ ढेर सारे अपडेट आ रहे हैं। अब तक उन कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील हुए हैं, जो एक-एक करके गेम से बाहर हो रहे हैं। इस बीच, टॉप 2 और विनर के नाम का ऐलान भी हो गया है। आइए आपको बताते हैं। । (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरी सेक्सुअलिटी पर सवाल...', Ram Kapoor ने नमन शॉ को खींचकर किया था Kiss, सालों बाद एक्टर का छलका दर्द

कौन होगा शो का विनर

सोशल मीडिया पर लॉकअप 2 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो चुका है। दावा है कि शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, राम कपूर, योगेश रावत और श्रेया कालरा शो के टॉप पांच होंगे। इन पांचों के बीच ही ग्रैंड फिनाले की टक्कर होगी। महज दो हफ्ते में सूफी मोतीवाला, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, पामेला, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी और वरुण यादव एक-एक करके बाहर हो जाएंगे। इसके बाद फिनाले की असली टक्कर शुरू होगी। दावा है कि फिनाले में पहुंचकर हर्षद चोपड़ा, राम कपूर, योगेश रावत ट्रॉफी की रेस से बाहर हो जाएंगे और टॉप 2 में शिवांगी जोशी-श्रेया कालरा को जगह मिलेगी। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी टॉप 2 कंटेस्टेंट होंगे। इन दोनों में शिवांगी जोशी ट्रॉफी अपने नाम करेंगी। वहीं, श्रेया कालरा रनरअप रहेंगी। । (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'आंखों में खटकना भी मजा...' Shilpa Shinde पर भड़कीं Hina Khan? Lock Upp 2 से बाहर आकर किया क्रिप्टिक पोस्ट

कब है फिनाले और क्या मिलेगा विनर को?

बता दें कि लॉकअप 2 के ग्रैंड फिनाले की तैयारी मेकर्स की तरफ से शूरू हो गई है। दावा है कि 28 जुलाई को फिनाले की शूटिंग होने वाली है और इसी दिन विनर भी तय हो जाएगा, लेकिन फिनाले का एपिसोड दो हफ्ते बाद टेलीकास्ट किया जाएगा और विनर को सिर्फ चमचमाती हुई ट्रॉफी नहीं मिलेगी। विनर को ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये का इनाम भी मिलेगा, जो बहुत बड़ा अमाउंट है और इसी अमाउंट के लिए तमाम कंटेस्टेंट्स आपस में लड़ रहे हैं।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article