Love Lottery Release Date: एक्टर अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर फिल्म ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टल गई है. जानते हैं अब कब रिलीज होगी फिल्म.

Love Lottery Release Date: एक्टर अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर फिल्म ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टल गई है. जानते हैं अब कब रिलीज होगी फिल्म.

author-image

New Update

Love Lottery

Love Lottery Photograph: (Screengrab)

Love Lottery Postponed: अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) और हेली दारूवाला (Heli Daruwala) स्टारर फिल्म 'लव लॉटरी' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म की रिलीज डेट को फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है.  बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिलने में देरी होने की वजह से मेकर्स को ये फैसला लेना पड़ा है. ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को तय तारीख पर सिनेमाघरों में देखने की तैयारी कर रहे थे, उन्हें अब थोड़ा और इंतजार करना होगा.

सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने से बढ़ी परेशानी

बता दें कि, किसी भी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट लेना जरूरी होता है. ऐसे में'लव लॉटरी' को अभी तक अंतिम सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है. इसी वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया है. पहले ये फिल्म , 18 सितंबर को रिलीज होने वाली थी और अब ये सस्पेंस थ्रिलर सोशल ड्रामा 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

क्या है फिल्म की कहानी?

कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ द्वारा सिनेमा-गंज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है. फिल्म की कहानी आज के दौर के रिश्तों, शादी, भरोसे और धोखे के इर्द-गिर्द घूमती है.  फिल्म में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि रिश्तों में आने वाले विवाद किस तरह कानूनी लड़ाई तक पहुंच जाते हैं. इसके साथ ही कहानी में पुरुषों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को भी शामिल किया गया है. मेकर्स का कहना है कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करेगी, बल्कि दर्शकों को कुछ अहम सामाजिक सवालों पर सोचने के लिए भी मजबूर करेगी.

ये भी पढे़ं- रश्मि देसाई ने 8 साल में क्यों ठुकराए दर्जनों ऑफर्स? अब किया खुलासा, नए शो को लेकर कही ये बात

कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस का तड़का

‘लव लॉटरी’ एक रोमांटिक या पारिवारिक फिल्म नहीं है, इसमें कोर्टरूम ड्रामा, सस्पेंस और सोशल मैसेज भी देखने को मिलेगा. फिल्म शादी, गुजारा भत्ता (एलिमनी), वैवाहिक विवाद और रिश्तों में अधिकारों जैसे मुद्दों पर बेस्ड है. यही वजह है कि फिल्म को एक अलग तरह की कहानी के रूप में देखा जा रहा है. आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों में इन मुद्दों पर कम चर्चा होती है, ऐसे में दर्शक  ‘लव लॉटरी’ को देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला लीड रोल में हैं. इनके अलावा कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अयगरी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोढ़ी और अर्शदीप संधू भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. वहीं, फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले अंकुर खत्री ने लिखा है. इसकी सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी नवीन वी. मिश्रा ने संभाली है. फिल्म का संगीत वरुण मिश्रा और अरविंद पांडे ने तैयार किया है, जबकि एडिटिंग प्रकाश झा ने की है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में माही विज ने पलटा गेम, यंग को दिया धोखा, शुरू हुआ नया ड्रामा