LPG Cylinder Delivery: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने Indane XTRALITE NOW नाम से नई एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की है, जिसके तहत अब सिलेंडर बुक करने के लगभग 4 घंटे के अंदर आपके घर पहुंच जाएगा. 

Written By : शैलजा पांडे |  Updated at : 28 Jul 2026 06:50 PM (IST)

Preferred Sources

Indane XTRALITE NOW LPG cylinder Indian Oil Corporation it will be delivered to your home within 4 hours LPG सिलेंडर की होगी अब 'एक्सप्रेस डिलीवरी', ऐसे करें बुकिंग

LPG सिलेंडर की होगी अब 'एक्सप्रेस डिलीवरी

Source : abp live

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह सुविधा इंदौर, गुरुग्राम समेत चार शहरों में लागू।

LPG Cylinder Delivery: अगर आपके भी घर में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है तो आप भी हर 1 से डेढ़ महीने के अंदर सिलेंडर की बुकिंग करते होंगे और कुछ दिन बाद सिलेंडर आपके रजिस्टर्ड पते पर डिलीवर हो जाता है. आमतौर पर इसमें 4 से 5 दिन लग जाते हैं, ऐसे में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने Indane XTRALITE NOW नाम से नई एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की है, जिसके तहत अब सिलेंडर बुक करने के लगभग 4 घंटे के अंदर आपके घर पहुंच जाएगा. 

इन सिलेंडरों पर मिलेगी सुविधा

बता दें कि कंपनी ने Indane XTRALITE NOW सेवा को 5 किलोग्राम छोटू सिलेंडर और 10 किलोग्राम कंपोजिट सिलेंडर के लिए शुरू की है. 

सोलर पैनल लगवाने के लिए सबसे पहले क्या करना होता है, कितने चाहिए पैसे?

सिलेंडर की बुकिंग के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

  • बुकिंग के लिए सबसे पहले आपको IndianOil ONE App डाउनलोड करना होगा.
  • फिर मोबाइल नंबर से Sign Up करें.
  • अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपनी LPG ID लिंक करें.
  • फिर Book Cylinder का ऑप्शन चुनें.
  • अगर आपके शहर में सुविधा है तो Express Delivery (4 hour) चुनें.
  • इसके बाद Book Now पर क्लिक करें.
  • फिर पेमेंट का ऑप्शन चुनें.
  • आपकी सिलेंडर की बुकिंग पूरी होते ही Booking Refrence Number और SMS आ जाएगा.

कहां शुरू हुई सुविधा?

यह एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा सिर्फ कुछ ही शहरों में शुरू की गई है. इनमें शामिल है...

  • इंदौर
  • गुरुग्राम
  • कोयंबटूर
  • और पुणे

आने वाले समय में कंपनी दूसरों शहरों में भी यह सुविधा शुरू करने वाली है.

नया गैस कनेक्शन लेना है तो करें ये काम

  • सबसे पहले IndianOil ONE App में Login करें.
  • अगर अकाउंट नहीं बना है तो अकाउंट बनाएं.
  • फिर Menu में जाकर LPG सेक्शन खोलें.
  • इसके बाद Apply for New Connection पर क्लिक करें.
  • सारी जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • अपनी जरूरत के हिसाब से 5 किलो वाला छोटू या 10 किलो कंपोजिट सिलेंडट चुनें.
  • इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें.
  • ध्यान रखें Application Reference Number अपने पास सुरक्षित रखें.
  • सारे दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. जिसके बाद SMS के जरिए जानकारी मिलेगी.
  • आखिर में पेमेंट ऑप्शन चुनें, जिसके बाद आपको गैस कनेक्शन मिल जाएगा.

सावन में करना है महाकाल के दर्शन, दिल्ली से सिर्फ 599 रुपए में पकड़े ये वाली बस

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More

Published at : 28 Jul 2026 06:50 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola