अगर आप घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो 16 अगस्त 2026 तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है. तय समय तक प्रक्रिया पूरी न करने वाले ग्राहकों को नया गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा.
अगर आप घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो 16 अगस्त 2026 तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है. तय समय तक प्रक्रिया पूरी न करने वाले ग्राहकों को नया गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/04/11/lpg-2026-04-11-19-00-23.jpg)
LPG Cylinders Photograph: (ANI)
LPG Connection: अगर आप घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो गैस सिलेंडर की निर्बाध सप्लाई और सब्सिडी का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए 16 अगस्त 2026 तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है. समय रहते यह काम पूरा न करने पर आपको गैस बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
ई-केवाईसी न कराने पर क्या होगा?
तय समय तक प्रक्रिया पूरी न करने वाले ग्राहकों को नया गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा. सामान्य उपभोक्ताओं के साथ-साथ 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी का पैसा भी रोक दिया जाएगा. यह नियम इंडेन, एचपी और भारत गैस के सभी नए और पुराने ग्राहकों पर लागू होता है. जिन ग्राहकों ने लंबे समय से अपने खाते की जानकारी अपडेट नहीं की है, उनके लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है. यदि आपने हाल ही में अपना ई-केवाईसी पूरा कर लिया है, तो आपको दोबारा इस प्रक्रिया से गुजरने की कोई आवश्यकता नहीं है.
ये भी पढ़ें: लाल किले से PM मोदी का ऐलान, आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार होगा विशाल 'सिविल डिफेंस' नेटवर्क
ई-केवाईसी कैसे अपडेट करें?
आप अपने डिस्ट्रीब्यूटर या गैस एजेंसी के कार्यालय में जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना होगा. वहीं, आप घर बैठे-बैठे भी KYC कर सकती है. ऑनलाइन प्रक्रिया फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) तकनीक के जरिए पूरी होती है. इसके लिए आप अपनी गैस कंपनी के अनुसार संबंधित मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं. इंडेन गैस के ग्राहक: 'IndianOil ONE' (इंडियन ऑयल वन) ऐप का इस्तेमाल करें. भारत गैस के ग्राहक: 'Hello BPCL' (हैलो बीपीसीएल) ऐप डाउनलोड करें. एचपी गैस के ग्राहक: 'HP Pay' (एचपी पे) ऐप के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें. अगर यदि ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो बेझिझक अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें.
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प
अगर 16 अगस्त की डेडलाइन छूट जाए तो क्या करें?
अगर किसी कारणवश आप 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं करा पाते हैं, तो पैनिक करने या घबराने की कोई बात नहीं है. आप इस तारीख के बाद भी अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं. हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि जब तक आप केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेते, तब तक आपकी गैस की आपूर्ति और सब्सिडी रुकी रहेगी. केवाईसी पूरा होते ही आपकी सेवाएं फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी. इसलिए, असुविधा से बचने के लिए इसे जल्द से जल्द निपटा लेना ही बेहतर है.
ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड सेलेब्स दे रहे स्वतंत्रता दिवस की बधाई, Avengers 'Doomsday' का स्पेशल लुक ट्रेलर रिलीज
ये भी पढ़ें: गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम नहीं है 'कोमल', एयरपोर्ट पर एक्टर ने खुद क्लियेर की कन्फ्यूजन
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें