Jul 29, 2026 04:39 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

ICICI Bank ने ग्राहकों को बढ़ते LPG KYC Scam को लेकर चेतावनी दी है। दरअसल धोखाधड़ी करने वाले Fake KYC, Subsidy और Gas Connection बंद होने के नाम पर लोगों से OTP, बैंक डिटेल्स और पैसे चुरा रहे हैं।

LPG

LPG के नाम पर चल रहा नया स्कैम, OTP और बैंक डिटेल चुराकर खाली कर रहे अकाउंट खाली

अगर आपके मोबाइल पर कभी ऐसा मैसेज आए कि "आपका LPG Connection बंद होने वाला है", "KYC तुरंत अपडेट करें" या "Gas Subsidy रोक दी गई है", तो बिना चेक करें उस पर भरोसा करना आप भारी पड़ सकता है। देशभर में LPG से जुड़े ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए ICICI Bank ने अपने ग्राहकों को स्पेशल अलर्ट जारी किया है। बैंक के मुताबिक साइबर ठग अब लोगों की गैस कनेक्शन, LPG सब्सिडी और KYC अपडेट जैसी जरूरी सेवाओं का डर दिखाकर उन्हें फर्जी लिंक पर क्लिक करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कई मामलों में लोग Fake Website पर अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP या UPI PIN तक दर्ज कर देते हैं, जिसके बाद उनके खाते से पैसे गायब हो जाते हैं।

ऐसे अंजाम दिया जा रहा फ्रॉड को

फ्रॉड करने वाले SMS, WhatsApp, Telegram और फोन कॉल का इस्तेमाल कर खुद को गैस एजेंसी, ऑयल मार्केटिंग कंपनी या सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हर यूजर इस नए Scam के तरीके को समझे और कुछ आसान सावधानियां अपनाकर अपने बैंक खाते और निजी जानकारी को सुरक्षित रखे।

ऐसे काम करता है LPG Scam

इस Scam की शुरुआत आमतौर पर एक SMS, WhatsApp मैसेज या फोन कॉल से होती है। मैसेज में लिखा होता है कि आपकी LPG KYC पूरी नहीं हुई है या गैस कनेक्शन 24 घंटे के अंदर बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ एक लिंक भी भेजा जाता है, जो देखने में बिल्कुल असली वेबसाइट जैसा लगता है। जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, उसे अपनी जानकारी भरने के लिए कहा जाता है। कई मामलों में APK फाइल डाउनलोड करने या QR Code स्कैन करने के लिए भी कहा जाता है। इसके बाद ठग OTP, बैंक डिटेल्स या UPI PIN हासिल कर खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

ऐसे पहचानें Fake Message

अगर आपको LPG से जुड़ा कोई मैसेज मिलता है तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें। मैसेज में तुरंत कार्रवाई करने का दबाव बनाया जाए। Unknown Number या WhatsApp से मैसेज आए। किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाए। APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाए। QR Code स्कैन करने को कहा जाए। OTP, ATM PIN या UPI PIN मांगा जाए। इनमें से कोई भी संकेत मिले तो समझिए मामला संदिग्ध हो सकता है।

ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

ICICI Bank और साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ आसान सुझाव दिए हैं। LPG Booking, KYC या Subsidy से जुड़ा कोई भी काम केवल आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से करें। SMS या WhatsApp में आए लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच करें। कोई भी बैंक, गैस एजेंसी या सरकारी विभाग फोन पर OTP या PIN नहीं मांगता। Google Play Store या Apple App Store के बाहर से कोई ऐप डाउनलोड न करें।