बिजनेस: LPG Gas Cylinder New Connection: दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और ऊर्जा सप्लाई में अनिश्चितता के चलते साल 2026 की पहली तिमाही में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू LPG के नए कनेक्शन पर रोक लगा दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2026 से कई बड़े शहरों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन (LPG New Connection) मिलना बंद हो गया। होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली ऊर्जा सप्लाई पर संकट के कारण गैस की सप्लाई को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। अब लोगों के मन में सवाल है कि नए कनेक्शन कब शुरू होंगे। फिलहाल सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

देश में बढ़ रहा LPG का उत्पादन

गैस की सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए भारत में LPG उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय रिफाइनर रोजाना औसतन 44,000 टन LPG का उत्पादन कर रहे हैं। यह आंकड़ा अगस्त के औसत उत्पादन से करीब 20 प्रतिशत अधिक बताया गया है। लेकिन उत्पादन बढ़ने के बावजूद नए घरेलू कनेक्शन (LPG Gas Cylinder New Connection) कब से मिलने लगेंगे, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में लोगों के लिए खाना पकाने के दूसरे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

5 किलो का छोटू सिलेंडर बनेगा विकल्प

अगर आपको तुरंत खाना पकाने के लिए गैस चाहिए तो 5 किलो का छोटू सिलेंडर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे इंडेन छोटू, भारत गैस मिनी और HP गैस अप्पू जैसे नामों से जाना जाता है। यह सिलेंडर LPG डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से मिल सकता है। आम तौर पर इसके लिए 14.2 किलो वाले घरेलू कनेक्शन (LPG Gas Connection) जैसी लंबी प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती। यह फ्री-ट्रेड LPG (FTL) श्रेणी में आता है और जरूरत के अनुसार इसे दोबारा भरवाया जा सकता है।

10 किलो का हल्का सिलेंडर भी विकल्प

छोटे परिवारों और सीमित जगह वाली रसोई के लिए 10 किलो का कंपोजिट सिलेंडर भी उपयोगी साबित हो सकता है। इंडियन ऑयल का Indane XTRALITE पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में हल्का बनाया गया है। इसकी बॉडी कंपोजिट मटेरियल से तैयार होती है, जिससे इसे उठाना और संभालना आसान होता है। IndianOil के अनुसार, इसके नए कनेक्शन की शुरुआती कीमत 4,853 रुपये और रिफिल का खर्च 1,667 रुपये है।

PNG कनेक्शन से भी मिलेगी राहत

पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG उन घरों के लिए एक अन्य विकल्प है, जहां पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है। इसमें सिलेंडर बुक (LPG Gas Cylinder Booking) करने और बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि गैस पाइप के जरिए सीधे रसोई तक पहुंचती है। इच्छुक ग्राहक अपने क्षेत्र की अधिकृत गैस कंपनी की वेबसाइट या कार्यालय के माध्यम से कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, LPG से PNG पर स्विच करना भी आसान है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Aditi Bhatia Barbie Looks: सादगी में भी कहर ढा रहीं अदिति भाटिया! व्हाइट ड्रेस में बार्बी लुक देख आप भी कहेंगे WOW! 
  • Navratri Colours 2026: शारदीय नवरात्रि के किस दिन कौन सा रंग चमकाएगा आपकी किस्मत? जानें नौ दिनों के नौ शुभ रंग और उनका अर्थ!
  • IND vs ZIM Match Raipur Tickets Online: बेहद सस्ती होंगी इंडिया-जिम्बाब्वे मैच की टिकटें!.. इस तारीख से की जाएगी ऑनलाइन बिक्री, मंधाना-हरमन को देखने का शानदार मौक़ा