Aug 08, 2026 09:40 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार को कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है
  • इससे पहले 1 अगस्त को 209 रुपये तक कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हो गए थे
LPG price today check latest rates here

LPG Price Today: घरेलू सिलेंडर के दाम आज 8 अगस्त को पुराने स्तर पर ही हैं।

LPG Price Today: आज शनिवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं हुई है। कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। इससे पहले एक अगस्त को एलपीजी सिलेंडर का दाम 209 रुपये कोलकाता में कम हो गया था। यह कटौती कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई थी। बता दें, घरेलू सिलेंडर के रेट में 1 अगस्त को कोई बदलाव नहीं हुआ था।

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है दाम (Domestic LPG Price Today)

दिल्ली - 2738 रुपये

कोलकाता - 2872.50 रुपये

मुंबई - 2691.50 रुपये

चेन्नई - 2906 रुपये

गुरुग्राम - 2755 रुपये

नोएडा - 2738 रुपये

बेंगलुरू - 2821 रुपये

भुवनेश्वर - 2908 रुपये

चंडीगढ़ - 2760 रुपये

हैदराबाद - 2765.50 रुपये

लखनऊ - 2860.50 रुपये

पटना - 3018 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 2774 रुपये

घरेलू सिलेंडर का आज क्या है दाम (Commercial LPG Price Today)

नई दिल्ली - 942 रुपये

कोलकाता - 968 रुपये

मुंबई - 941.50 रुपये

चेन्नई - 957.50 रुपये

गुरुग्राम - 950.50 रुपये

बेंगलुरू - 944.50 रुपये

भुवनेश्वर - 968 रुपये

चंडीगढ़ - 951.50 रुपये

हैदराबाद - 994 रुपये

जयपुर - 945.50 रुपये

लखनऊ - 979.50 रुपये

पटना - 1031.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये

जुलाई में पहली बार घटे थे सिलेंडर के दाम (LPG Rates Today)

2026 में पहली बार जुलाई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती थी। तब 173 रुपये से 183.50 रुपये तक रेट घटा दिए गए थे। वहीं, 1 अगस्त को एक बार फिर कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती देखने को मिली। इस बार 209 रुपये तक दाम कम किए गए थे। 2 महीने में ही कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट लगभग 400 रुपये तक सस्ता हो गया है। बता दें, घरेलू सिलेंडर के दाम में अबतक कोई गिरावट नहीं देखने को मिली है।

युद्ध शुरू होने के बाद से अबतक घरेलू सिलेंडर का दाम 89 रुपये तक बढ़ा है। पहली बार मार्च के महीने में और फिर जून के महीने में कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

नियमों में नहीं हुई कोई ढील (LPG Booking Rule)

केंद्र सरकार ने युद्ध की वजह से कालाबाजारी रोकने के लिए एलपीजी सिलेंडर को बुक करने के नियमों में कड़ाई कर दी थी। जिसके बाद शहरो में घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन और शहरों में 25 दिन के बाद ही हो सकती है। इसके अलावा बिना मोबाइल नंबर के अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं होगी। कंपनियों की तरफ से एक ओटीपी जा रहा है। जिसको वेरीफाई करने पर ही नया सिलेंडर ग्राहकों को मिलेगा।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें