
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’
Salman Khan Maatrubhumi Update: अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ पर आए दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ ही रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि जल्द ही इस पिक्चर की रिलीज डेट का ऐलान हो सकता. ये भी कहा गया कि मेकर्स नवंबर में इस फिल्म को रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं. अब एक नई रिपोर्ट में कहा गया कि अभी भी इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है. रिलीज डेट को लेकर फिलहाल स्पष्टता नहीं है.
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में अभी भी बदलाव का काम जारी है और रवि बसरूर बैकग्राउंड स्कोर पर लगे हुए हैं. मेकर्स ने अभी फिल्म का फाइनल कट तय नहीं किया है. यानी फिल्म का फाइनल वर्जन तैयार होना बाकी है. ये भी कहा गया कि एक बार फाइनल कट तैयार हो गया, उसके बाद ही फिल्म को सेंट्रल बोर्ड फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास सेंसर प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा.
रिलीज पर पर क्या अपडेट?
फिल्म को कब रिलीज करना है, इसकी प्लानिंग काम खत्म होने और सेंसर प्रोसेस शुरू होने के बाद ही की जाएगी. पहले ये सलमान खान की ये फिल्म 17 अप्रैल को ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म में कुछ बदलाव होने थे इसलिए पोस्टपोन हो गई. हाल ही में ये खबर आई थी कि I&B मिनिस्ट्री ने फिल्म को NOC दे दी है. अब देखना होगा कि मेकर्स कब तक अपनी फिल्म को CBFC के पास भेजते हैं.
ये भी पढ़ें-
अब KING में शाहरुख खान से भिड़ेंगे विलेन बने अभिषेक बच्चन, सुपरस्टार को बताया बड़ा भाई, किस जिम्मेदारी की कही बात?
बॉबी देओल की बढ़ी टेंशन! आश्रम 4 की शूटिंग पर लगा ब्रेक, क्यों लोकेशन बदलने पर मजबूर हुए मेकर्स?
सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्म
सलमान खान के फैंस उनकी इस पिक्चर का बेसब्री से इंतजार है. दरअसल, उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’, जो मार्च 2025 में आई थी, उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी. फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. ऐसे में फैंस सलमान को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. दूसरी तरफ सलमान डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ ‘मॉन्स्टर’ नाम की एक एक्शन-ड्रामा फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जो साल 2027 पर ईद पर रिलीज होगी.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More