Make-Up Artist Mad Sandhu Shot Dead: अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शनिवार शाम पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मद संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, घटना करीब शाम 6 बजे लोहारा रोड पर हुई। बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने मद संधू पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

बाइक सवारों ने मारी बेहद करीब से गोली

पुलिस के अनुसार, मद संधू का असली नाम मधुसूदन था। घटना के समय वह अपनी कार लेने के लिए एक दुकान पर पहुंचे थे। उनकी कार वहां धुलाई के लिए दी गई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने उन पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घटना में करीब दो से तीन राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक मद संधू को बेहद करीब से गोली मारी गई। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Make-Up Artist Mad Sandhu Shot Dead: घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो भी सामने आया, जिसमें मद संधू सड़क पर खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग उन्हें उठाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। हालाँकि IBC24 इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एडीसीपी सिरिवेनेला ने बताया कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

मेकअप और जेंडर मुद्दों पर करते थे बात

मद संधू सोशल मीडिया पर मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काफी एक्टिव थे। वह पॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेकअप आर्टिस्ट्री के साथ-साथ जेंडर से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखते थे। उनके कंटेंट और फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना और विरोध का भी सामना करना पड़ा था। कुछ महीने पहले एक निहंग सिख ने भी उनके सोशल मीडिया कंटेंट और कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई थी। उसने कहा था कि उनके वीडियो का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Amritsar: Makeup artist and influencer Mad Sandhu shot dead

Mad Sandhu was reportedly shot in Amritsar and collapsed on the road after sustaining bullet injuries.

A video showing Mad Sandhu lying injured on the road has surfaced online.

He reportedly died while being taken… pic.twitter.com/9Oy8NQSSLT

— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) October 3, 2026

#WATCH | Punjab | Deputy Commissioner of Police (DCP), Investigation for the Amritsar Commissionerate, Prabhjot Singh Virk says, "A social media influencer, Mad Sandhu, was shot twice on Loharka Road and died on the spot. The investigation is currently in its initial stages. We… pic.twitter.com/hDKunNFJMr

— ANI (@ANI) October 3, 2026

> Influencer Mad Sandhu , Punjab

• he was shot dead in Amritsar.

• Two motorcycle-borne attackers opened fire at him on Loharka Road at around 6 PM, firing four bullets.

• He was rushed to a private hospital in critical condition, but he died on the way.

• A video of… pic.twitter.com/nlspDSlnrR

— Purohit Says (@yashpurohitt) October 3, 2026

इन्हें भी पढ़ें:-

Hatta Suicide News : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। मां के निधन की सूचना पर किया सुसाइड

केन्या में सड़क हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत, अधिकतर कैथोलिक तीर्थयात्री

बिहार: पटना में कार के भीतर मिला वृद्ध का शव, खुदकुशी का संदेह

पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब कर बीएसएफ की कार्रवाई में दो लोगों की मौत पर विरोध जताया

चश्मा पहने वानर की वायरल तस्वीर पर हो गया खुलासा, श्रीरामायण कथा के प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई, कहा- पहले पूरी फिल्म देखिए