हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ कर दिया. महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स के कर्मियों और स्थानीय नागरिकों की सहायता से आठ 8 छात्रों के शव समुद्र से निकाले गए

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ कर दिया. महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स के कर्मियों और स्थानीय नागरिकों की सहायता से आठ 8 छात्रों के शव समुद्र से निकाले गए

author-image

New Update

sea

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर समुद्र तट पर गुरुवार को नहाने आए एक ग्रुप के आठ सदस्यों की मौत डूबने से हो गई. जानकारी के अनुसार, समुद्र में उतरने के दौरान अचानक तेज लहरों की चपेट में आने से छात्र डूब गए.  हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ कर दिया. महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स के कर्मियों और स्थानीय नागरिकों की सहायता से आठ 8 छात्रों के शव समुद्र से निकाले गए. शवों को बोर्ली पंचतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है. आपको बता दें कि रायगढ़ जिले में कोंकण तट पर मौजूद दिवेआगर बीच पर घूमने आए पुणे से आए 8 छात्र हादसे का शिकार हो गए. 

42 छात्रों का ग्रुप दिवेआगर घूमने आया था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आलंदी स्थित विनर्स एकेडमी के 42 छात्र ट्रिप पर दिवेआगर आए थे. जानकारी के अनुसार, इनमें 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र थे. इस बीच ग्रुप के 8 छात्र समुद्र में तैरने के लिए उतरे. समुद्र में उतरने के कुछ देर बाद वे तेज बहाव और लहरों की चपेट में आए गए. देखते ही देखते सभी छात्र डूब गए. 

हालांकि समुद्र में अचानक उठीं तेज लहरों को हादसे की बड़ी वजह बताया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्यटकों और छात्रों को समुद्र की गहराई और पानी के बदलते स्तर का सही अंदाजा नहीं लग पाया. 

स्थानीय लोगों ने किया छात्रों का रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गया. महाकाली वाटर स्पोर्ट्स के कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों और यहां पर मौजूद पर्यटकों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता की. काफी प्रयास के बाद सभी 8 छात्रों को समुद्र से बाहर लाया गया. इसके बाद सभी शवों को बोरली पंचतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया. यहां पर आगे की कानूनी प्रक्रिया चलेगी. 

बचाव दल के तहत, दिवेआगर में अक्सर बाहर से छात्र और पर्यटक घूमने के लिए आते हैं. समुद्र की गहराई को देखते हुए लोगों को चेतावनी दी जाती है. बचाव दल के अनुसार, बाहर से आने वाले लोगों को कई बार समुद्र की लहरों का अंदाजा नहीं होता है. इस हादसे में क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी ली जा रही है. ग्रुप में आए शिक्षकों और छात्रों से पूछताछ हो रही है. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं आराधना मिश्रा? यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी