Mahindra EV: महिंद्रा ने पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S के 6-सीटर वेरिएंट के सेकंड रो में कैप्टन सीट्स दी हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर कंफर्ट और थर्ड रो में आने-जाने के लिए ज्यादा स्पेस मिले।

Mahindra EV

महिंद्रा XEV 9S वेरिएंट लॉन्च

  • Published: 20 Aug 2026, 04:37 PM IST
  • Last Updated: 20 Aug 2026, 04:37 PM IST

Mahindra EV: महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S का नया 6-सीटर वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹25.25 लाख रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, नए कॉन्फिगरेशन में सेकंड रो में कैप्टन सीट्स मिलने से यात्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक अनुभव मिलेगा। XEV 9S का 6-सीटर विकल्प Pack Two Above और Pack Three Above ट्रिम में उपलब्ध है।

क्या हुआ बदलाव?
XEV 9S के 6-सीटर वर्जन में सबसे बड़ा बदलाव सेकंड रो में कैप्टन सीट्स का जुड़ना है। इसके अलावा SUV के इंटीरियर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। दोनों कैप्टन सीट्स में अलग-अलग आर्मरेस्ट दिए गए हैं, जिन्हें ऊपर उठाया जा सकता है। इससे तीसरी रो तक पहुंचने के लिए बीच में ज्यादा जगह मिलती है।

7-सीटर मॉडल की तुलना में सेकंड रो की कैप्टन सीट्स के बीच बनी जगह के कारण तीसरी रो में बैठना और वहां से बाहर निकलना भी आसान हो जाता है।

थर्ड रो में मिलेगा ज्यादा स्पेस
कैप्टन सीट्स के कारण सेकंड रो में बीच की सीट हट जाती है, जिससे फ्लोर पर अतिरिक्त जगह मिलती है। इसका फायदा तीसरी रो में बैठे यात्रियों को मिलता है और वे अपने पैरों को ज्यादा आराम से फैला सकते हैं। इससे लंबी यात्रा के दौरान थर्ड-रो पैसेंजर्स का कंफर्ट बेहतर होने की उम्मीद है।

7-सीटर वर्जन में मिलने वाले रियर एसी वेंट्स और डुअल 65W USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स नए 6-सीटर मॉडल में भी बरकरार रखे गए हैं।

बैटरी और पावरट्रेन
Mahindra XEV 9S का 6-सीटर कॉन्फिगरेशन एंट्री-लेवल Pack One Above को छोड़कर अन्य ट्रिम्स में उपलब्ध है। Pack Two और Pack Three वेरिएंट में 79kWh बैटरी पैक दिया गया है, जबकि Pack Two को 70kWh बैटरी के विकल्प के साथ भी पेश किया गया है।

सभी वेरिएंट में रियर एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 380Nm का टॉर्क जनरेट करती है। Pack Two को छोड़कर अन्य वेरिएंट की मोटर 286hp की पावर देती है, जबकि Pack Two में मोटर का आउटपुट 245hp तक सीमित है।

Mahindra XEV 9S 6-सीटर की कीमत
       वेरिएंट                    बैटरी क्षमता           एक्स-शोरूम कीमत
Pack Two Above              70kWh                  ₹25.25 लाख
Pack Two Above              79kWh                  ₹26.15 लाख
Pack Three                       70kWh                 ₹28.05 लाख
Pack Three Above            79kWh                 ₹30.15 लाख

इस नए 6-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ Mahindra XEV 9S में ज्यादा प्रीमियम सेकंड-रो एक्सपीरियंस के साथ तीसरी रो के यात्रियों के लिए बेहतर स्पेस और कंफर्ट मिलने का दावा किया गया है।h

(मंजू कुमारी)