वेब सीरीज

  • Authored by: ललित कुमार
  • Updated Aug 7, 2026, 10:21 AM IST

Main Vaapas Aaunga OTT Release: दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को मेकर्स ने ऑनलाइन रिलीज कर दिया है। आइए जानते हैं इस मूवी को आप कब और कहां देख पाएंगे।

Image

इस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे 'मैं वापस '

Main Vaapas Aaunga OTT Release: मशहूर निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) 2026 की सफल फिल्मों में से एक रही है। जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इसका शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं नहीं था। बाद में दर्शकों के अच्छे रिव्यू के बाद इसके कलेक्शन में काफी उछाल देखने को मिला था। इस मूवी में शरवरी, वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह ने अहम रोल निभाया। यह उन लोगों के लिए खुशी की बात है, जो इसे बड़े परदे पर देखने से चूक गए थे। अब वो इसे घर बैठकर अपनी फैमिली के साथ ऑनलाइन देख पाएंगे। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन रिलीज किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: प्रभास की 'Fauji' से होगा Ajay Devgn स्टारर 'Golmaal 5' का तगड़ा क्लैश !! इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर)

इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'मैं वापस आऊंगा'

इस घोषणा के बाद से ही दर्शक कमेंट्स एक जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'तीसरी बार देखने का इंतजार नहीं हो रहा।' दूसरे ने कहा, 'इस मूवी को घर बैठकर देखने के लिए बेताब हूं।' यह बंटवारे के दौर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। आलोचकों और दर्शकों दोनों ने इसे बहुत पसंद किया। लोगों में अच्छी चर्चा होने की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर अचानक हिट हो गई। फिल्म में सभी एक्टर्स की शानदार एक्टिंग देखने को मिलती है।

Lalit Kumar

ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article