मनीषा कोइराला ने 2012 में ओवेरियन कैंसर के निदान के बाद अपने दर्दनाक अनुभव को साझा किया, जब उन्हें लगा था कि वे मर जाएंगी। \ ...और पढ़ें

HighLights

  1. मनीषा कोइराला को 2012 में ओवेरियन कैंसर का पता चला

  2. एक्ट्रेस को लगा कि वो मरने वाली हैं

  3. न्यूयॉर्क में इलाज के बाद 2013 में कैंसर मुक्त हुईं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनीषा कोइराला (Mansiha Koirala) को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर का पता चला था। उसके बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में एक अजीब सा अंधेरा झा गया। हाल ही में एक्ट्रेस ने उस दर्द के बारे में बात की और बताया कि वो उससे कैसे बाहर आईं?

सुशांत प्रधान के साथ बातचीत में मनीषा ने याद किया कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है, तो वह नेपाल के नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में थीं। उन्होंने बताया कि बीमारी का पता तो दिन में ही चल गया था, लेकिन उस बीमारी की गंभीरता का असली एहसास उन्हें उसी रात हुआ।

उन्होंने याद करते हुए कहा,'मैं हॉस्पिटल में थी और मुझे बताया गया कि मुझे कैंसर है। वह रात मेरे लिए सबसे अकेली और सबसे लंबी रात थी।'

एक्ट्रेस ने खुद को पाया बिल्कुल अकेला

अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच, मनीषा ने बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि शायद उनकी मौत हो जाएगी। उन्होंने कहा,'ऐसा लगा जैसे सब कुछ अंधेरे में डूबा हो। मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं। उस पल में, यह सबसे डरावनी और अंधेरी स्थिति होती है। बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस होता है।'

Manisha (3)

इस अनुभव ने अकेलेपन के बारे में उनकी समझ को भी बदल दिया। मनीषा ने कहा कि गंभीर बीमारी मरीजों को इस तरह से अकेलापन महसूस करा सकती है जिसे समझना दूसरों के लिए मुश्किल होता है।

उन्होंने कहा,'जब मुझे कैंसर हुआ, तब मुझे एहसास हुआ कि एक मरीज कितना अकेलापन महसूस करता है। यह किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे भयानक और डरावना समय हो सकता है।'

Manisha (4)

मनीषा कोइराला ने कहा करवाया था इलाज?

मनीषा इलाज के लिए न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर गई थीं जहां उनकी सर्जरी और कीमोथेरेपी हुई। उन्होंने अप्रैल 2013 में अपना आखिरी कीमोथेरेपी सेशन पूरा किया और इसके बाद उन्हें कैंसर फ्री बताया गया। मनीषा कोइराला ने साल 1991 में 'सौदागर' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद वो '1942: अ लव स्टोरी', 'बॉम्बे', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'दिल से..', 'गुप्त', 'लज्जा' और 'कंपनी' जैसी फिल्मों में नजर आईं।