वाहन निर्माता मारुति की ओर से नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए कई कारों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से अपनी कई कारों की कीमत में बढ़ोतरी की है। किस गाड़ी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। निर्माता की ओर से Nexa डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली किन कारों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti ने बढ़ा दी कारों की कीमत

मारुति सुजुकी ओर से भारतीय बाजार में नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। निर्माता की ओर से ज्‍यादातर कारों की कीमत में बढ़ोतरी की गई है।

Maruti Baleno की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

मारुति की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर बलेनो की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में अधिकतम 30 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

Maruti Fronx की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्‍क्‍स की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में अधिकतम 7500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

Maruti Grand Vitara की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

मारुति की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ग्रैंड विटारा की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में अधिकतम पांच हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

Maruti XL6 कितनी हुई महंगी

मारुति की ओर से छह सीटों के विकल्‍प के साथ XL6 की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में अधिकतम पांच हजार रुपये से 7500 रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

Maruti Jimny की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

मारुति की ओर से जिम्‍नी को भी ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में अधिकतम 15 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

Maruti Invicto की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

मारुति की ओर से प्रीमियम एमपीवी के तौर पर इनविक्‍टो की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में अधिकतम 10 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

Maruti eVitara की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

मारुति की ओर से इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में ई विटारा की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में अधिकतम 20 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Maruti Baleno को मिलेगा अपडेट, Facelift के साथ जल्‍द होगी लॉन्‍च, क्‍या होंगे बदलाव?