Published: Friday, July 17, 2026, 16:45 [IST]
Masoom Sharma: फेमस हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को लेकर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही रहै। खबर है कि मासूम शर्मा के साथ एक बार फिर से हाथापाई हुई है। सिर्फ इतना रही नहीं मासूम शर्मा को जान से मारने की भी धमकी मिली है। अब पुलिस ने इस पूरे विवाद और मामले पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
सिंगर मासूम शर्मा के साथ मारपीट-फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, जींद जिले के जुलाना कस्बे की अग्रसेन धर्मशाला में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सिंगर के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और फायरिंग भी हुई। इस घटना ने इलाके में हंगामा मचा दिया है।
सिंगर के चाचा की बेटी की शादी में मचा हंगामा
जींद के ब्राह्मणवास गांव के रहने वाले विकास ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा है कि गत 6 जुलाई 2026 की रात को अग्रसेन धर्मशाला में उनके चाचा की बेटी की शादी थी और परिवार के सभी सदस्य वहां पहुंचे थे।
मासूम शर्मा को दी गई गालियां, आरोपियों ने किया पीछा
-इसी दौरान उनके छोटे भाई मासूम शर्मा, जो एक सिंगर हैं, वो अपनी बहन प्रिया से मिलने कमरे में गए थे। वहीं पास के कमरे में कुछ लोग शराब पी रहे थे और उनके पास हथियार भी थे। उन लोगों ने मासूम शर्मा गालियां दी और बहस शुरू हो गई। विकास ने बताया कि मासूम शर्मा के साथ मौजूद हरियाणा पुलिस के एक सिवाही ने बीच-बचाव करने की कोशिश की थी लेकिन विवाद हाथापाई तक पहुंच गया था।
-विकास ने शिकायत में कहा है कि इसके बाद आरोपियों ने हथियार निकालकर मासूम शर्मा के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। ऐसे में मासूम शर्मा वहां से जान बचाकर भाग निकले। हालांकि आरोपियों ने उनका पीछा किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने विकास के बेटे लक्ष्य शर्मा को पकड़कर उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी गी।
मासूम शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी
-विकास ने आरोप लगाया है कि कार्तिक नाम के एक लड़के ने मासूम शर्मा को 3 दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी है और किसी बड़े गैंग से उनके संबंध होने की बात भी कही है। अब पुलिस ने विकास की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
-फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद मासूम शर्मा के फैंस भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
कौन हैं मासूम शर्मा? कैसे बनाया करियर?
मासूम शर्मा (आर्य मासूम शर्मा) हरियाणा के एक बेहद फेमस सिंगर, गीतकार और संगीतकार हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के ब्राह्मणवास गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2009 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। अपने दमदार देसी अंदाज और 'कोठेच चढ़ ललकारू', 'बदमाशों का ब्याह' और 'मैडम जी' जैसे सुपरहिट गानों के लिए वह पूरे उत्तर भारत में पॉपुलर हैं।