MCC Round 2 CUT OFF 2026 MBBS BDS : एमसीसी ऑल इंडिया कोटा में एक चौंकाने वाली बात एसटी कैटेगरी की कटऑफ रैंक में देखने को मिली है। एसटी कैटेगरी में नीट यूजी की क्लोजिंग रैंक 298 स्थान ऊपर चढ़ गई है। यानी इसके लिए और बेहतर रैंक चाहिए।
MCC Round 2 CUT OFF 2026 MBBS BDS : एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने ऑल इंडिया कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 का प्रोविजनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का सीट अलॉटमेटं रिजल्ट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। अलॉटमेंट उम्मीदवारों की दी गई चॉइस, NEET UG रैंक, कैटेगरी, सीट की उपलब्धता और दूसरे लागू काउंसलिंग क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किया गया है। जिन कैंडिडेट्स को फाइनल अलॉटमेंट में सीट मिलेगी, उन्हें तय समय में अपने-अपने कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस पूरा करना होगा। दूसरे राउंड की कटऑफ के विश्लेषण से पता चलता है कि कई डीम्ड यूनिवर्सिटी की नीट क्लोजिंग रैंक में भारी गिरावट आई है। एमसीसी ऑल इंडिया कोटा में एक चौंकाने वाली बात एसटी कैटेगरी में देखने को मिली है। एसटी कैटेगरी में नीट यूजी की क्लोजिंग रैंक 298 स्थान ऊपर चढ़ गई है। यानी इसके लिए और बेहतर रैंक चाहिए।
हेल्थ सत्य साईं मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट, कांचीपुर में नीट यूजी में 119423 रैंक पर सीट मिली है पर पर अभ्यर्थी ने रिपोर्ट नहीं किया। ऐसे में सीट अलॉट नहीं हो सकी। श्रीनिवासन मेडिकल कॉलेज में 1194179 नीट रैंक पर एमबीबीएस सीट अलॉट हुई । अभ्यर्थी ने रिपोर्ट किया और सीट अपग्रेड का विकल्प नहीं चुना।
राउंड 2 में क्या रही एमबीबीएस और बीडीएस की कटऑफ
एमबीबीएस कटऑफ ऑफ
कैटेगरी वाइज ऑल इंडिया कोटा (AIQ) कट-ऑफ- सरकारी मेडिकल कॉलेज MBBS
वर्ग । राउंड 1 कटऑफ । राउंड 2 । रैंक में बदलाव
अनारक्षित (UR) । 22,342 । 25,655 । +3,313 ।
ईडब्ल्यूएस (EWS) । 27,179 । 29,743 । +2,564 ।
ओबीसी (OBC) । 23,075 । 25,768 । +2,693 ।
एससी (SC) । 1,04,921 । 1,20,870 । +15,949 ।
एसटी (ST) । 1,32,111 । 1,31,813 । -298 ।
बीडीएस कटऑफ (BDS Cut Off 2026)
बीडीएस सीटों के लिए राउंड 1 और राउंड 2 की वर्गवार कटऑफ रैंक:
वर्ग । राउंड 1 कटऑफ । राउंड 2 । रैंक में बदलाव
अनारक्षित (UR)। 41,017 । 44,053 । +3,036 ।
ईडब्ल्यूएस (EWS) । 45,421 । 50,773 । +5,352 ।
ओबीसी (OBC) । 42,260 । 46,755 । +4,495 ।
एससी (SC) । 1,53,140 । 1,66,588 । +13,448 ।
एसटी (ST) । 1,77,533 । 2,04,945 । +27,412 ।
एम्स सीटों के लिए राउंड 1 और राउंड 2 की वर्गवार कटऑफ रैंक:
वर्ग । राउंड 1 कटऑफ । राउंड 2 । रैंक में बदलाव
अनारक्षित (UR) । 4,310 । 4,834 । +524 ।
ईडब्ल्यूएस (EWS) । 5,492 । 6,547 । +1,055 ।
ओबीसी (OBC) । 4,382 । 4,767 । +385 ।
एससी (SC) । 28,615 । 31,463 । +2,848 ।
एसटी (ST) । 44,940 । 41,407 । -3,533 ।
कुछ डीम्ड यूनिवर्सिटी में राउंड 2 में क्या रही एमबीबीएस की क्लोजिंग रैंक
क्रम । कॉलेज का नाम (हिंदी में) । राज्य । 2026 राउंड 2 कटऑफ
-1-गीतम विशाखापट्टनम- आंध्र प्रदेश -6,66,201-
-2-हमदर्द एचआईएमएसआर (मुस्लिम माइनॉरिटी कोटा)- दिल्ली -85,558-
-3-हमदर्द एचआईएमएसआर (नई दिल्ली)- दिल्ली -73,637-
-4-एसबीकेएस विद्यापीठ- गुजरात -5,81,974-
-5-एसबीकेएस विद्यापीठ जेएम (जैन माइनॉरिटी कोटा)- गुजरात -9,92,590-
-6-अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन, फरीदाबाद- हरियाणा -2,61,464-
-7-एमएम इंस्टीट्यूट, मुलाना- हरियाणा -4,26,378-
-8-मनिपाल टाटा, जमशेदपुर- झारखंड -91,820-
-9-श्री बी. एम. पाटिल (बी.एल.डी.ई.), बीजापुर- कर्नाटक -2,92,582-
-10-जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, बेलगावी- कर्नाटक -2,03,613-
-11-जेजीएमएम मेडिकल कॉलेज, हुब्बल्ली- कर्नाटक -4,84,567-
-12-श्री सत्य साई मेडिकल कॉलेज, कांचीपुरम- तमिलनाडु -11,84,637-
-13-श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज, चेन्नई- तमिलनाडु -11,90,129-
-14-श्री ललिताम्बिगई मेडिकल कॉलेज- तमिलनाडु -7,36,600-
-15-श्री रामचंद्र मेडिकल कॉलेज, चेन्नई- तमिलनाडु -3,95,940-
-16-एसआरएम मेडिकल कॉलेज, चेन्नई- तमिलनाडु -7,62,139-
-17-वेल्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल- तमिलनाडु -11,90,153-
-18-विनायका मिशन, सेलम- तमिलनाडु -11,89,764-
-19-मल्ला रेड्डी (महिला कॉलेज), हैदराबाद- तेलंगाना -5,70,969-
-20-मल्ला रेड्डी आईएमएस, हैदराबाद- तेलंगाना -4,77,007-
-21-संतोष मेडिकल कॉलेज, गाजियाबाद- उत्तर प्रदेश -6,51,748-
-22-ग्राफिक एरा, देहरादून- उत्तराखंड -6,60,911-
-23-चेत्तिनाड आईएमएस, कोलार- कर्नाटक -6,27,750-