
एमसीडी में आप का प्रदर्शन.
आम आदमी पार्टी के पार्षद सोमवार को हुई MCD सदन की बैठक में नाव लेकर पहुंचे और आरोप लगाया कि दिल्ली में जगह-जगह जल भराव और कूड़े के ढेर फैले हुए हैं. इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा. पार्षदों ने सफाई व्यवस्था, डेंगू-मलेरिया के बढ़ते खतरे समेत जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए. इस बाबत MCD में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने एक्स पर कहा कि AAP पार्षदों ने BJP शासित MCD से मांग की कि दिल्ली की जनता को सिर्फ खोखले दावे नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस व्यवस्था चाहिए. अब पूरे देश को भाजपा की नाकाम सरकार से आजादी चाहिए.
अंकुश नारंग ने कहा कि MCD मुख्यालय में सोमवार को आयोजित सदन की बैठक में AAP के निगम पार्षद नाव लेकर पहुंचे. सदन के बाहर नाव और अपने-अपने जोनों का कूड़ा रखकर भाजपा शासित MCD की बदहाल सफाई व्यवस्था और दिल्ली में जगह-जगह जलभराव के खिलाफ विरोध दर्ज कराया.
उन्होंने कहा कि BJP मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और BJP मेयर प्रवेश वाही का दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान सिर्फ नारे और प्रचार की राजनीति है, लेकिन सच यह है कि दिल्ली में कूड़े को आजादी मिली है. दिल्ली की सड़कों और गलियों में लगे कूड़े के ढेर BJP के झूठे दावों की पोल खोल रहे हैं. चार इंजन की भाजपा सरकार में दिल्ली की सफाई व्यवस्था खुद कूड़े में दब गई है. जनता पूछ रही है कि जब पूरी सत्ता आपके हाथ में है, तो फिर दिल्ली साफ क्यों नहीं है?
दिल्ली में जलभराव-कूड़े पर घमासान
उधर, MCD के सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि BJP ने दिल्ली को पूरी तरह से डुबो दिया है. जहां देखो वहां पानी है. सिविक सेंटर से 100-200 मीटर दूर कनॉट प्लेस में भी जलभराव है. BJP ने दिल्ली वालों को पूरी तरह से दुखी और परेशान कर दिया है. डेढ़ साल में ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली को नरक के दर्शन करा दिए हैं. MCD में भाजपा कई सालों से है, लेकिन आज तक वे MCD में कूड़ा साफ नहीं कर पाए हैं। इस समय दिल्ली की पूरी सड़कों पर कूड़ा है और लबालब पानी भरा है.
अब दिल्ली को कूड़े से आज़ादी और पूरे देश को भाजपा की नाकाम सरकार से आज़ादी चाहिए‼️
एमसीडी मुख्यालय में आज आयोजित सदन की बैठक में “आप” के निगम पार्षद नाव लेकर पहुंचे। वहीं सदन के बाहर नाव और अपने-अपने जोनों का कूड़ा रखकर भाजपा शासित MCD की बदहाल सफाई व्यवस्था और दिल्ली में pic.twitter.com/N0J05GqVr3
— Ankush Narang (@AnkushNarang_) August 24, 2026
प्रवीण कुमार ने कहा कि आज सदन में निगम पार्षद कृष्ण जाखड़ नाव लेकर पहुंचे हैं ताकि वे सदन को भाजपा की असलियत बता सकें. क्या अब दिल्ली के लोग गाड़ियां छोड़कर नाव पर आ जाएं? इतनी कम समय की बारिश में भी इतना सारा जलभराव हो रहा है और घंटों ट्रैफिक लग रहा है. भाजपा ने पूरी तरह से दिल्ली को बर्बाद करके रख दिया है. आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से चाहे जलभराव का मुद्दा हो, चाहे कूड़े के प्रबंधन की व्यवस्था का मुद्दा हो, इन सभी को उठाएगी और भाजपा की असलियत देश के सामने उजागर करेगी.
MCD में AAP का नाव प्रदर्शन
वहीं, MCD सह-प्रभारी प्रीति डोगरा ने कहा कि पूरी दिल्ली में जहां देखो, सड़कों पर कूड़ा ही कूड़ा है और जलभराव के कारण जगह-जगह जाम लगा रहता है. आज सिविक सेंटर पहुंचने के लिए कई पार्षदों को दो से तीन घंटे का सफर तय करना पड़ा क्योंकि पूरी दिल्ली में पानी ही पानी भरा हुआ था. भाजपा इतनी बेशर्मी पर आ चुकी है कि वह जनता के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है. पूरी दिल्ली में पानी भरने की वजह से इतने हादसे हो रहे हैं और अभी दो बच्चे खुले नाले में गिर कर डूब गए. लोग इतने परेशान हैं और लोगों के घरों से कूड़ा नहीं उठता है.
सिविक सेंटर में आज MCD सदन की बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के सभी निगम पार्षद नाव लेकर पहुंचे। सदन के बाहर नाव और कूड़ा रखकर भाजपा शासित MCD की बदहाल सफाई व्यवस्था और दिल्ली में जगह-जगह हो रहे जलभराव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
दिल्ली की सड़कों पर कूड़े के ढेर और बारिश में pic.twitter.com/Q3TBVv2C4S
— Ankush Narang (@AnkushNarang_) August 24, 2026
प्रीति डोगरा ने कहा कि मानसून में बीमारियां फैलती हैं और कूड़े व गंदगी की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं. आज बच्चों को घरों से बाहर स्कूल के लिए जाना पड़ता है, वहां पर भी कीचड़ ही कीचड़ है और वे ट्रांसफार्मर पार करके जा रहे हैं. भाजपा ने पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया है. मेयर प्रवेश वाही बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन उन्होंने दिल्ली के हालात नरक जैसे बना दिए हैं. हम नाव इसलिए लाए थे, ताकि मेयर प्रवेश वाही को शर्म आ जाए और उन्हें याद आ जाए कि दिल्ली को कूड़ा मुक्त और पानी मुक्त करना है. भाजपा सिर्फ और सिर्फ अपनी जेब भरने का काम छोड़कर ग्राउंड लेवल पर उस जनता के लिए सच में काम करे, जिसने उन्हें चुनकर भेजा है.
कूड़ा और जलभराव बना सियासी हथियार
उधर, निगम पार्षद कृष्णा जाखड़ ने कहा कि आज दिल्ली जलभराव से जूझ रही है. भाजपा के चारों इंजनों ने जलभराव से कुछ नहीं सीखा है. एक महीने से बारिश हो रही है और जब भी बारिश होती है, पूरी दिल्ली पानी-पानी हो जाती है, मगर भाजपा की नीयत, उनकी सोच और उनके चारों इंजन शर्म से पानी-पानी नहीं होते. आज दिल्ली जलभराव, कूड़े के फैलाव और आवारा पशुओं के आतंक से परेशान है. भाजपा के चारों इंजन बिलकुल फेल हो गए हैं. आज ये भाजपा वाले किसको दोषी ठहराएंगे? जैसे भाजपा नेताओं के सपने में जवाहरलाल नेहरू आते हैं, वैसे ही अब उनके सपने में केजरीवाल आएंगे.
ये भी पढ़ें- दिल्ली: AAP विधायकों का साइकिल खरीद घोटाले पर विरोध, स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे सदन

जीतेन्द्र भाटी
करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉलिटिक्स, क्राइम, सामाजिक और मानवीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग. BAG Films की नर्सरी से IBN7, आज़ाद न्यूज़, प्रज्ञा TV, 4 रियल न्यूज, Focus News और न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया होते हुए देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में खबरों के बीच सफर जारी.
Read More