गुरुग्राम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम सिग्नेचर टावर के पास HSNCB ने विदेशी नागरिक को MDMA के साथ किया गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम सिग्नेचर टावर के पास HSNCB ने विदेशी नागरिक को MDMA के साथ किया गिरफ्तार।

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की टीम ने गुरुग्राम में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो की टीम ने सिग्नेचर टावर के पास से एक विदेशी नागरिक को 13.72 ग्राम MDMA के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओकाके फ्राइडे उर्फ रिचर्ड के रूप में हुई है।

HSNCB की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक पर MDMA लेकर सिग्नेचर टावर के आसपास पहुंचने वाला है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, टीम ने निर्धारित स्थान पर निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति बाइक पर वहां पहुंचा, जिसे टीम ने संदेह के आधार पर रोक लिया।

विदेशी नशा तस्कर की बाइक जब्त

तलाशी के दौरान, आरोपी के बैग से 13.72 ग्राम MDMA बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी बाइक भी जब्त कर ली। बरामद नशीले पदार्थ को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस

इस मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस और HSNCB की टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह MDMA कहां से लाया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों को की जानी थी। जांच एजेंसियां आरोपी के संपर्कों और संभावित ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटा रही हैं।

क्या होता है MDMA

एमडीएमए (MDMA) एक कृत्रिम (सिंथेटिक) और अवैध नशीला पदार्थ है। इसका पूरा नाम 3,4-मिथाइलेनेडियोक्सीमेथैम्फेटामाइन (3,4-methylenedioxymethamphetamine) है। इसे आम बोलचाल की भाषा में 'एक्सटेसी' (Ecstasy) या 'मॉली' (Molly) भी कहा जाता है। यह एक पार्टी या क्लब ड्रग है जो दिमाग के तंत्रिका तंत्र पर असर डालता है।

.

खबरें और भी हैं...

  • गुरुग्राम सदर बाजार में चलेंगी एंबियंस मॉल जैसी ई-कार्ट: ई-रिक्शा समेत सभी वाहनों की नो एंट्री, विधायक मुकेश बोले-विदेशों की तरह बना रही सरकार

    ई-रिक्शा समेत सभी वाहनों की नो एंट्री, विधायक मुकेश बोले-विदेशों की तरह बना रही सरकार|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम ब्लॉस्ट केस में NIA को कोर्ट की फटकार: अधूरे और धुंधले दस्तावेज देने पर जताई नाराजगी, 3 सितंबर तक पूरे कागजात देने के आदेश

    अधूरे और धुंधले दस्तावेज देने पर जताई नाराजगी, 3 सितंबर तक पूरे कागजात देने के आदेश|पंचकूला,Panchkula - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में बर्गर किंग रेस्टोरेंट में एसी में ब्लास्ट: तेज धमाके से टूटे शीशे, खाना छोड़कर भागे कस्टमर, मची अफरा- तफरी

    तेज धमाके से टूटे शीशे, खाना छोड़कर भागे कस्टमर, मची अफरा- तफरी|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में कांग्रेसियों की गिरफ्तारी को लेकर विवाद: कार्यकर्ताओं का आरोप-एके 47 जैसे हथियार लेकर आई पुलिस, दोनों जिलाध्यक्ष अभी भी अंडरग्राउंड

    0:59
    • कॉपी लिंक

    शेयर