रोहतक56 मिनट पहलेलेखक: दीपक कुमार

  • कॉपी लिंक
रोहतक MDU में मर्सी चांस के पेपर बेचने के आरोप लगाते NSO प्रदेशाध्यक्ष सुधीर सहारण। - Dainik Bhaskar

रोहतक MDU में मर्सी चांस के पेपर बेचने के आरोप लगाते NSO प्रदेशाध्यक्ष सुधीर सहारण।

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में मर्सी चांस की परीक्षाओं के पेपर परीक्षा से पहले ही बेचने का आरोप लगाया गया है। छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (NSO) के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर सहारण का दावा है कि छात्रों को वॉट्सएप ग्रुप के जरिए पेपर उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है और इसके बदले 20 से 25 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। NSO ने एक छात्र और कथित तौर पर पेपर उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के बीच हुई चैटिंग और रिकॉर्डिंग भी जारी की।

MDU में मर्सी चांस की परीक्षाएं 5 सितंबर से शुरू हुई थीं, जो अभी चल रही हैं। मर्सी चांस में साल 2001 से अब तक के कम्पार्टमेंट वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा का मौका दिया गया है। हालांकि, यूनिवर्सिटी के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. राहुल ऋषि ने पेपर बिकने की जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से करवाई जा रही है और शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले चैटिंग देखिए, जिनमें पेपर की डीलिंग का दावा…

NSO अध्यक्ष का आरोप- 20 से 25 हजार में पेपर का सौदा

NSO के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर सहारण ने आरोप लगाया कि मर्सी चांस की परीक्षाओं में पेपर पहले ही उपलब्ध कराने का खेल चल रहा है। छात्र दिन-रात मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर पहले उपलब्ध होने से उनके साथ धोखा हो रहा है। जिस छात्र को पेपर चाहिए, उसे पहले एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाता है। इसके बाद पेपर उपलब्ध कराने के लिए 20 से 25 हजार रुपए तक की मांग की जाती है।

ऑडियो में छात्र ने मांगा M3 मैथ का पेपर

सुधीर सहारण ने बताया कि एक ऑडियो सामने आई है। इसमें एक छात्र ने वॉट्सएप पर मिले ग्रुप () को जॉइन करने के बाद M3 मैथ का पेपर मांगा। आरोप है कि सामने से बात करने वाले व्यक्ति ने पेपर उपलब्ध कराने की बात कही और छात्र से एडमिट कार्ड भेजने को कहा।

ऑडियो के अनुसार, छात्र ने अपना रूम नंबर बताया। इस पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने परीक्षा के दौरान ही पूरा हल किया हुआ पेपर उपलब्ध कराने की बात कही। उसने छात्र से कहा कि वह पेपर आराम से कर सकता है।

पैसों के बंटवारे की भी बात होने का दावा

सहारण के मुताबिक, जब छात्र ने पेपर के लिए पैसे के बारे में पूछा तो सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह 'सर' से पूछकर रकम बताएगा। बातचीत में पैसे परीक्षा के बाद देने की बात भी कही गई। बातचीत में यह भी कहा गया कि पेपर के बदले मिलने वाली रकम फ्लाइंग, एग्जाम कंट्रोलर विभाग और सुपरवाइजर समेत अन्य लोगों में बांटी जाएगी। परीक्षाओं को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से करवाने की जिम्मेदारी एग्जाम कंट्रोलर की होती है। इसके बावजूद पेपर परीक्षा से पहले उपलब्ध कराने का आरोप सामने आना गंभीर मामला है।

COE- पेपर बिकने की शिकायत नहीं मिली

MDU के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (COE) डॉ. राहुल ऋषि ने कहा कि यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं निष्पक्ष तरीके से करवाई जा रही हैं। उनके सामने पेपर बेचने का कोई मामला नहीं आया है। न ही वॉट्सएप ग्रुप के जरिए पेपर खरीदने या बेचने की कोई शिकायत मिली है।

उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की कोई शिकायत या जानकारी सामने आती है तो उसकी जांच करवाई जाएगी। जिस परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की गड़बड़ी पाई गई, उसे रद्द किया जाएगा और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • ब्रेस्ट कैंसर को लेकर रोहतक में इंटरनेशनल कांफ्रेंस: अमेरिका से पहुंचे दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर, देशभर के 325 डेलीगेट हुए शामिल

    अमेरिका से पहुंचे दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर, देशभर के 325 डेलीगेट हुए शामिल|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में विश्वकर्मा शिक्षण संस्था का चुनाव कल: 120 कॉलेजियम सदस्य करेंगे मतदान; प्रधान समेत गवर्निंग बॉडी चुनी जाएगी

    120 कॉलेजियम सदस्य करेंगे मतदान; प्रधान समेत गवर्निंग बॉडी चुनी जाएगी|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में ससुराल पक्ष के समर्थन में उतरे पड़ोसी: टंकी में विवाहिता का शव मिलने का मामला; बोले- चेतना से कोई मारपीट नहीं हुई

    टंकी में विवाहिता का शव मिलने का मामला; बोले- चेतना से कोई मारपीट नहीं हुई|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत: पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर बोले- भूपेंद्र हुड्डा को जनता के बीच क्यों जाना पड़ा

    • कॉपी लिंक

    शेयर