Microsoft ने अपने करीब 60 हजार कर्मियों को मर्जी से नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया है. कंपनी के मुताबिक, इस पैसे का उपयोग वह AI के लिए करेगा.

Google Search

Microsoft ने अपने करीब 60 हजार कर्मियों को मर्जी से नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया है. कंपनी के मुताबिक, इस पैसे का उपयोग वह AI के लिए करेगा.

author-image

New Update

Microsoft sets to shut Pakistan Office

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी मानी जाने वाली Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने वाली है. कंपनी के अनुसार, उसने अपने 60 हजार कर्मियों को मर्जी से नौकरी छोड़ने यानी वॉलेंटियरी बायआउट का विकल्प दिया है. यह Microsoft के वर्कफोर्स का करीब एक चौथाई हिस्सा है. कंपनी के अनुसार, अमेरिका, कनाडा, भारत और ब्रिटेन में वाइस प्रेसिडेंट लेवल और उससे नीचे के कुछ चुनिंदा टीमों के स्टाफ इस ऑफर के लिए योग्य होंगे. हालांकि, डेटा सेंटर, सेल्स और मार्केटिंग जैसी कुछ टीमों को इससे दूर रखा गया है. 

कहां लगा रही है पैसा?

इस साल Microsoft का दूसरा बायआउट ऑफर है. इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में अमेरिका में अपने 7 प्रतिशत कर्मचारियों  को यह ऑफर दिया था. तब कंपनी ने 9 हजार लोगों को यह ऑफर दिया था. अब छह माह बाद ही कंपनी ने दुनियाभर में 60 हजार कर्मियों को यह ऑफर दिया. ऐसे में सवाल उठता है कि कंपनी इस पैसे को कहां पर लगाने वाली है? टेक कंपनियों की तरह ही Microsoft भी AI डेट सेंटर्स और चिप्स पर अरबों डॉलर खर्च कर रही है. कर्मियों को निकालकर यह  पैसा AI में लगाया गया है. हालांकि, निवेशक यह सवाल खड़े कर रहे हैं कि इस भारी-भरकरम खर्च के बदले ढंग का रिटर्न मिलेगा या नहीं. Microsoft  ने इस साल 175 अरब डॉलर के खर्च अनुमान लगाया है. 

जुलाई में भी हुई थी छंटनी

Microsoft लगातार छंटनी में लगी है. अप्रैल में 9 हजार कर्मचारियों को वॉलेंटियरी रिटायरमेंट के बाद कंपनी ने जुलाई में भी 4,800 लोगों को हटाने का ऐलान किया था. 30 जून 2026 तक Microsoft के कुल 2.23 लाख कर्मचारी थे. इनमें से अब करीब 60 हजार लोगों को मर्जी से रिटायरमेंट लेने का ऑफर दिया. इसका अर्थ है कि कंपनी अपनी मैन पावर को 27 प्रतिशत कटौती करने वाली है.

ये भी पढ़ें:  पासीघाट में हिंसक विरोध के बीच सियांग डैम पर बढ़ी सियासी और सामरिक बहस, चीन की चुनौती के जवाब में भारत का बड़ा दांव

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें