Middle East Tension: ईरान के राजधानी के अधिकारियों की तरफ से पब्लिश हमशहरी अखबार ने मुज्तबा के बयान के बाद 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरों वाला ऑनलाइन ग्राफिक्स साझा किया

Middle East Tension: ईरान के राजधानी के अधिकारियों की तरफ से पब्लिश हमशहरी अखबार ने मुज्तबा के बयान के बाद 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरों वाला ऑनलाइन ग्राफिक्स साझा किया

author-image

New Update

Trump

Trump

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. इस बीच, ईरान के एक अखबार ने कट्टरता और उकसावा वाला रुख अख्तियार किया है. अखबार ने अपने एक आर्टिकल में विभिन्न विदेशी नेताओं के नाम और उनकी फोटोज शेयर की हैं. अखबार का कहना है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बदले में इन नेताओं को निशाना बनाया जाना चाहिए.

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान के अधिकारियों द्वारा पब्लिश हमशहरी अखबार ने मुजतबा के बयान के बाद 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरों वाली एक फोटो साझा की, जिसमें इशारों ही इशारों में कहा गया कि अखबार की ओर से पब्लिश लिस्ट में ईरानी सरकार ने ऑफिशियल मंजूरी दी थी.

मिडिल ईस्ट टेंशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: अमेरिका से युद्ध के बीच दो फाड़ हुआ ईरान! IRGC और पेजेशकियान सरकार में नहीं बन रही सहमति 

इस लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल? 

अखबार ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इंग्लैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर शामिल है. हालांकि, अखबार के संस्करण में ये तस्वीरें नहीं हैं. ये सिर्फ ऑनलाइन ग्राफिक्स के जरिए वेबसाइट पर डाला गया है. एजेंसी ने कहा कि इस सूची में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज शामिल हैं. यूरोपीय देशों पर ईरान में हुए हमलों की निंदा न करने का आरोप लगाया है. वहीं, अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का भी ईरान ने आरोप लगाया है. 

मिडिल ईस्ट टेंशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: ईरान और अमेरिका के बीच कब होगी परमाणु वार्ता? ईरानी विदेश मंत्री ने खोल दिए पत्ते

मोजतबा खामेनेई बोले- बदला लेना जरूरी है

ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा था कि बदला लेना आवश्यक है. बदला लेना हमारे देश की इच्छा है. हर साल में इसे पूरा किया जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा था कि जिन अपराधियों के नाम लिस्ट में हैं. वे अपने बिस्तर पर शांति से मरने की इच्छा के साथ ही कब्र में जाएंगे. खामेनेई ने कहा था कि ईरान ने उन लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिसे तेहरान निशाना बनाना चाहता है, हालांकि, लिस्ट में कौन-कौन से नेता शामिल हैं, इसकी जानकारी मोजतबा या ईरानी सरकार ने नहीं दी. 

मिडिल ईस्ट टेंशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: जल्द कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, वैश्विक बाजार में गिरी कच्चे तेल की कीमत

मशहद शहर में खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया

बता दें, अयातुल्लाह खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले में मौत हो गई थी. शनिवार को उनके बेटे मोजतबा खामेनेई ने कसम खाते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी. पिछले सप्ताह ही साप्ताहिक शोक के बाद मशहद शहर, अयातुल्लाह का गृहनगर भी रहा. उन्हें वहां सुपुर्दे खाक किया गया है.