Milk Price Increase: चीनी, प्याज और अंडों के बाद अब दूध भी महंगा होने जा रहा है। मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने 1 सितंबर से दूध की कीमत में 9 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में दूध खरीदने के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

Milk Price Increase: सितंबर शुरु होते ही बढ़ेगा दूध का खर्च! 9 रुपये महंगा होने जा रहा दूध, डेयरी एसोसिएशन ने बताया नया रेट

(Milk Price Increase/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 28, 2026 / 09:18 pm IST

Published Date: August 28, 2026 9:15 pm IST

HIGHLIGHTS

  • 1 सितंबर से मुंबई में दूध महंगा।
  • थोक दाम में 9 रुपये की बढ़ोतरी।
  • 93 से बढ़कर 102 रुपये हुआ रेट।

मुंबई: Milk Price Increase: मुंबई के लोगों को सितंबर की शुरुआत में दूध की कीमतों को लेकर (Milk Price Increase) बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने 1 सितंबर 2026 से दूध के थोक दाम में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद दूध का थोक भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। नई कीमतें 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी।

क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?

दूध की कीमत बढ़ाने के पीछे डेयरी पशुओं और उनके चारे की बढ़ती लागत (Milk Price Increase) को मुख्य वजह बताया गया है। एसोसिएशन के मुताबिक, अनाज, तुरचुनी और चना चुन्नी जैसे पशु आहार की कीमतों में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। चारे और खली की कीमत बढ़ने से दूध उत्पादकों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसी बढ़ते खर्च को देखते हुए दूध के थोक रेट में इजाफा करने का फैसला लिया गया है।

एसोसिएशन ने बैठक में लिया फैसला

मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र कुमार सिंह के अनुसार, नई कीमतों को लेकर फैसला जोगेश्वरी के दीवान सेंटर हॉल में हुई बैठक में लिया गया। एसोसिएशन का कहना है कि उत्पादन लागत बढ़ने से दूध उत्पादकों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से उन्हें कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह थोक कीमत में बदलाव है और इसका खुदरा बाजार पर असर अलग-अलग हो सकता है।

दिल्ली-NCR में क्या है दूध का भाव?

मुंबई के अलावा दिल्ली-NCR में दूध की कीमतें (Milk Price Increase) अलग हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में फुल क्रीम दूध करीब 72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, स्थानीय दूध विक्रेता करीब 80 रुपये प्रति लीटर तक कीमत ले रहे हैं। गाय के दूध का भाव आमतौर पर 65 से 70 रुपये प्रति लीटर के बीच है। खुले दूध और स्थानीय डेयरी के दाम इलाके के अनुसार अलग हो सकते हैं।

Join Our Whatsapp Group

दिल्ली-NCR में अलग-अलग प्रकार के दूध की कीमत

दूध का प्रकार आधा लीटर एक लीटर
फुल क्रीम दूध (Amul Gold / Mother Dairy Full Cream) ₹36 ₹72
टोंड दूध (Amul Taaza / Mother Dairy Toned) ₹29–30 ₹58–60
गाय का दूध (Amul Cow Milk / Mother Dairy Cow Milk) ₹31–32 ₹62–64
डबल टोंड / डाइट दूध (Mother Dairy Live Lite / Amul Slim n Trim) ₹25–26 ₹50–52
भैंस का दूध (A2/Special) ₹38–40 ₹75–80
टोकन मिल्क (Mother Dairy Token / Bulk Vended) ₹54

इन्हें भी पढ़ें:

  • OP Rajbhar Bus Travel: सरकारी बस में मंत्री ओपी राजभर का सफर.. मुसाफिर बहनों से पूछा, ‘कंडक्टर ने टिकट तो नहीं लिया?’.. देखें वीडियो 
  • B. Nagendra Resigned: कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा.. रोते हुए छोड़ा मंत्री पद, मुख्यमंत्री ने दोबारा मंत्रिमंडल में किया था लेकिन फिर अचानक..
  • OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: “अखिलेश जी, वादा कीजिए कि अब आपके गुंडे यूपी की बहनों को नहीं छेड़ेंगे”.. रक्षाबंधन पर मंत्री राजभर का पूर्व CM पर तीखा हमला..

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  मुंबई में दूध कब महंगा होगा?

उत्तर:  मुंबई में दूध के थोक दाम 1 सितंबर 2026 से बढ़ेंगे।

प्रश्न 2:  दूध की कीमत कितनी बढ़ाई गई है?

उत्तर:  दूध के थोक दाम में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद कीमत 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

प्रश्न 3:  दूध के दाम बढ़ाने की वजह क्या है?

उत्तर:  डेयरी पशुओं की बढ़ती कीमत और चारे की लागत बढ़ना मुख्य वजह बताई गई है। पशु आहार की कीमतों में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।

प्रश्न 4:  नई कीमतें कब तक लागू रहेंगी?

उत्तर:  एसोसिएशन के अनुसार, नई थोक कीमतें 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: Milk Price Increase: Milk costs to rise as September begins! Milk set to become dearer by ₹9; Dairy Association announces new rates.