Sep 03, 2026 08:19 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Mirzapur Season 1 Recap: फिल्म का इंतजार बस अब खत्म होने वाला है। कल यानी 4 सितंबर को फिल्म रिलीज हो जाएगी। अली फजल बता चुके हैं कि फिल्म की कहानी सीजन 1 के एपिसोड 6 और 7 के बीच की है। तो आइए जानते हैं पहले सीजन के 7 एपिसोड्स तक की क्या है कहानी? 

Mirzapur Season 1 Recap

मिर्जापुर द मूवी रिलीज होने को तैयार

मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म रिलीज से पहले ही एक इवेंट में अली फजल यानी गुड्डू भैया ने फैंस को बताया दिया कि फिल्म की कहानी किस सीजन के इर्द-गिर्द घूमेगी। उन्होंने इवेंट में आए लोगों से कहा थी कि आप सब लोग सीजन 1 के 6 एपिसोड्स तक देख लीजिए। फिल्म की कहानी एपिसोड 6 और 7 के बीच की होगी। आइए जानते हैं पहले सीजन के 7 एपिसोड्स तक की क्या है कहानी।

मिर्जापुर सीजन का पहला एपिसोड

पहले एपिसोड में सभी किरदारों को सेट किया गया है। पहले एपिसोड में दिखाया गया है कि कैसे मुन्ना का पागलपन की वजह से त्रिपाठी परिवार और पंडित परिवार का जीवन आपस में उलझ जाता है। मुन्ना भैया की गोली से एक शादी में दूल्हे की मौत हो जाती है, गुड्डू पंडित के पिता मुन्ना के खिलाफ केस लड़ने का फैसला लेते हैं। इधर अपनी एक हरकत से गुड्डू मुन्ना को इम्प्रेस कर देता है। लेकिन जब बात गुड्डू और बबलू के परिवार की आती है तो वो मुन्ना से भी पंगा लेने को तैयार हैं।

दूसरे एपिसोड की कहानी

दूसरे एपिसोड की कहानी की बात करें गुड्डू और बबलू कालीन भैया के सामने पेश किए जाते हैं। गुड्डू की डेयरिंग और बबलू की समझदारी से कालीन भैया को पसंद आती है। वो अपने बेटे की भावनाओं को पीछे रखते हुए गुड्डू और बबलू को नौकरी देते हैं और उन्हें परिवार का दर्जा देते हैं। मुन्ना को जब अपने पिता की ये बात पसंद नहीं आती है तो वो गुस्सा होता है, इसके बात कालीन भैया उसे समझाते हैं कि कैसे गुड्डू और बबलू को नौकरी देकर उन्होंने एक शानदार चाल चली है।

मुन्ना त्रिपाठी और कालीन भैया

तीसरे एपिसोड की कहानी

तीसरे एपिसोड की कहानी कालीन भैया और उनके पिता के पास्ट को दिखाती है। इस एपिसोड में मुन्ना भैया पर एक हमला होता है। हमला करवाता है कालीन भैया का बरसों पुराना दुश्मन रति शंकर शुक्ला। रति शंकर शुक्ला कैसे कालीन भैया का दुश्मन बन जाता है, वो इस एपिसोड में दिखाया गया है।

चौथे एपिसोड की कहानी

कालीन भैया अब गुड्डू और बबलू को पूरी तरह से अपने बिजनेस में लाने को तैयार हैं। इसके लिए गुड्डू और बबलू को एक टेस्ट पास करना है। वो टेस्ट है एक दुश्मन को गोली मारना और फिर बिना कालीन भैया का नाम लिए लाश को मिर्जापुर बॉर्डर से बाहर लेकर जाना। पुलिस से जब गुड्डू और बबलू का सामना होता है, तब बबलू की समझादी उन्हें बॉर्डर पास करने में मदद करती है।

पांचवे एपिसोड की कहानी

पांचवे एपिसोड में गुड्डू और बबलू पर जिम्मेदारी है कालीन भैया का बंदूक का व्यापार बढ़ाने की। लेकिन अब कालीन भैया के काले कारनामों पर शिकंजा कसने के लिए एक पुलिस अधिकारी आ चुका है। इस पुलिस अधिकारी के निशाने पर गुड्डू और बबलू हैं।

छठे एपिसडो की कहानी

पूर्वांचल के सभी माफिया कालीन भैया की होली पार्टी में आते हैं। इस होली पार्टी में मुन्ना भैया के बेटे पर राज्य के मुख्यमंत्री का बेटा हाथ उठा देता है। होली पार्टी में हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद कालीन भैया के खिलाफ अक साजिश रची जा रही है।

सातवें एपिसोड की कहानी

गुड्डू के सिर पर ताकत का नशा चढ़ चुका है। वहीं, बबलू अपनी पर्सनल लाइफ में गोलू का समर्थन करने के लिए मुन्ना भैया के खिलाफ ही चला जाता है। इसके बाद मुन्ना गुड्डू और बबलू की बहन डिंपी को किडनैप करता है। मुन्ना की ये हरकत गुड्डू और मुन्ना में एक ऐसी दीवार खड़ी कर देती है जिसका अंजाम बहुत ही खतरनाक होता है। बबलू और गुड्डू पर पुलिस का हमला होता है, उन्हें मिर्जापुर छोड़कर जाना पड़ता है। मिर्जापुर से भागकर गुड्डू और बबलू रति शंकर के जॉनपुर पहुंचते हैं। गुड्डू और रति शंकर के बीच एक खूनी खेल होता है।

7वें एपिसोड्स तक के हाइलाइट्स

  1. गुड्डू और मुन्ना की दुश्मनी: पहले सीजन में गुड्डू और मुन्ना के बीच दुश्मनी इस सीजन की हाइलाइट थी। मुन्ना को गुड्डू बिल्कुल पसंद नहीं है। सीरीज की ये दुश्मनी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब फिल्म में भी गुड्डू और मुन्ना की दुश्मनी देखने को मिल सकती है। गुड्डू और मुन्ना की दुश्मनी की सबसे बड़ी वजह बन जाती है स्वीटी गुप्ता।
  2. गुड्डू-स्वीटी की लव स्टोरी: पहले सीजन के 7 एपिसोड्स तक गुड्डू और स्वीटी की लव स्टोरी भी देखने को मिली थी। मुन्ना भी स्वीटी को पसंद करता है, लेकिन स्वीटी को गुड्डू पसंद है। स्वीटी का रिजेक्शन मुन्ना को काफी चोट पहुंचाता है और इसी वजह से भी दोनों की दुश्मनी काफी बढ़ जाती है। सीरीज से गुड्डू का डायलॉग- स्वीटी आपका लव हो सकती हैं, लेकिन स्वीटी का लव हम हैं काफी ज्यादा पॉपुलर भी हुआ था।
गुड्डू और स्वीटी की लव स्टोरी

3. गुड्डू और बबलू की बहन का किडनैप: जब मुन्ना को पता चलता है कि स्वीटी गुड्डू की गर्लफ्रेंड है, वो अपना आपा खो देता है। मुन्ना गुड्डू और बबलू की बहन डिंपी को किडनैप कर लेता है। सीरीज में ये घटना कहानी को एक नया मोड़ देती है। क्या फिल्म में भी ऐसी कोई घटना मुन्ना और गुड्डू की दुश्मनी को हवा देगी?

4. कालीन भैया पर हमला: डिंपी की किडनैपिंग के बाद ही शो में ऐसा ट्विस्ट आता है कि मुन्ना भैया खुद ही अपने पिता कालीन भैया को मारने के लिए अपने दोस्त को भेजता है। कालीन भैया खुद को हमले से बचा लेते हैं और मुन्ना के दोस्त कपाउंडर को देख हैरान रह जाते हैं।

मुन्ना भैया और कालीन भैया

6.रतिशंकर शुक्ला और गुड्डू की मुलाकात: 7वें एपिसोड में गुड्डू और रति शंकर आमने-सामने होते हैं। रतिशंकर गुड्डू और बबलू को अपने साथ आने का ऑफर देते हैं। गुड्डू रतिशंकर का खेल ही खत्म कर देता है। अब फिल्म में रतिशंकर वाला किरदार होगा या नहीं? ये देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, फिल्म में रवि किशन विलेन की भूमिका में नजर आनेवाले हैं। रवि किशन की विलेन वाली एंट्री फिल्म को काफी दिलचस्प बना देती है।

मिर्जापुर सीरीज के सीजन 1 की ये घटनाएं सीरीज में दिलचस्प ट्विस्ट्स लेकर आई थीं। सीरीज सफल होने के पीछे ये घटनाएं अहम थीं। अब फिल्म में इनमें से कौन सी घटनाएं ला जाएंगी, कौन सी नहीं, ये 4 सितंबर को पता चल जाएगा। लेकिन एक चीज तो तय है कि अपने पससंदीदा किरदारों को बड़े पर्दे पर देख फैंस को नॉस्टैल्जिया तो जरूर महसूस होगा।