Aug 09, 2026 05:08 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
ट्रेलर रिलीज के पहले ही मेकर्स ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने चार दमदार पोस्टर जारी किए हैं।

'मिर्जापुर' के मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज
'मिर्जापुर: द मूवी' के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में इस साल की सबसे बड़ी एक्शन ड्रामा फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। वहीं, ट्रेलर रिलीज के पहले ही मेकर्स ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने चार दमदार पोस्टर जारी किए हैं, जिन्हें देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
'मिर्जापुर' में होगी सत्ता, बदला, खून-खराबे की जंग
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स ने रविवार को फिल्म से चार नए पोस्टर रिलीज किए हैं। इन पोस्टर्स में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु), गुड्डू पंडित (अली फजल) और बबलू पंडित (जितेंद्र कुमार) नजर आ रहे हैं। पोस्ट में सभी कैरेक्टर बेहद शानदार और दमदार नजर आ रहे हैं। किसी में गुड्डू पंडित बंदूक के साथ नजर आ रहे तो किसी में कालीन भैया अपनी कुर्सी को पकड़े दिख रहे हैं। पोस्टर्स में इन किरदारों का अंदाज देखकर साफ है कि फिल्म में एक बार फिर सत्ता, बदला, खून-खराबे और जबरदस्त ड्रामे का तड़का देखने को मिलने वाला है।
11 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
'मिर्जापुर: द मूवी' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर के जरिए दर्शकों को पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली 'मिर्जापुर' की कहानी की झलक मिलेगी। मेकर्स ने ट्रेलर से पहले पोस्टर्स जारी करके पूरा माहौल सेट कर दिया है। 'मिर्जापुर' की दुनिया को बड़े पर्दे पर वापस लाने के साथ ये पोस्टर उन किरदारों की वापसी दिखाते हैं, जो इस फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके हैं। मिर्जापुर के किंग, प्रिंस और शेर एक बार फिर एक्शन में नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 'मिर्जापुर: द मूवी' दर्शकों को सीजन 1 की दुनिया में वापस लेकर जाएगी। फिल्म में फ्रेंचाइजी के कई लोकप्रिय किरदार एक साथ नजर आएंगे, जिनमें गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया शामिल हैं।
'मिर्जापुर: द मूवी' कास्ट
फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत 'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में दर्शकों के बीच आएगी।
