Mirzapur The Movie Advance Booking: मिर्जापुर द मूवी इन दिनों छाई हुई और जल्द ही फिल्म रिलीज होने वाली है. ऐसे में एडवांस बुकिंग में इसने करोड़ों छाप लिए हैं.
Mirzapur The Movie Advance Booking: मिर्जापुर द मूवी इन दिनों छाई हुई और जल्द ही फिल्म रिलीज होने वाली है. ऐसे में एडवांस बुकिंग में इसने करोड़ों छाप लिए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/02/mirzapur-2-2026-09-02-15-00-39.jpg)
Mirzapur Photograph: (Excel Movies)
Mirzapur The Movie Advance Booking: फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं. यही वजह है कि इस पर मेकर्स ने फिल्म बनाई है जो अब 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंस शुरू हो चुकी हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा दिया है. रिलीज से पहले ही इसने करोड़ों कमा लिए हैं. तो चलिए जानते हैं, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर लिया है.
मिर्जापुर की एडवांस बुकिंग कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ने एडवांस बुकिंस में धमाल मचा दिया है. Sacnilk के मुताबिक, बुधवार दिन के 1 बजे तक, पहले दिन के कुल 4521 शोज के लिए 76725 टिकटों की प्री-बुकिंग हो चुकी है. 31 अगस्त को टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद पहले 24 घंटे में 24056 टिकट बिके थे. इनमें से अब तक सबसे अधिक 76600 टिकट हिंदी वर्जन के लिए, जबकि बुधवार सुबह शुरू हुए तेलुगू वर्जन के लिए 125 टिकट बिक चुके हैं. ऐसे में ये खबर लिखे जाने तक फिल्म ने करीब 1.98 करोड़ रुपये कमा लिए. वहीं ब्लॉक सीट जोड़कर कमाई का आंकड़ा 3.34 करोड़ रुपये हो गया है.
20 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है फिल्म!
पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन स्टारर फिल्म मिर्जापुर जिस तरह से एडवांस बुकिंग में कलेक्शन कर रही है. ऐसे में ट्रेड पंडित ये अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म रिलीज से पहले लगभग 20 करोड़ कमा सकती हैं. फिलहाल फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होने वाली हैं और इसमें अभी 2 दिन और बाकि हैं, ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग में बंपर तेजी आने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- Explainer: 'Mirzapur: The Movie' समझने के लिए देखने होंगे सीजन 1 के ये एपिसोड, गुड्डू भैया ने खोला बड़ा राज
फिल्म में क्या नया है?
मिर्जापुर को लेकर सबसे बड़ा सवाल जो फैंस के मन में आ रहा है वो ये है कि क्या मिर्जापुर फिल्म में सीरीज के आगे की कहानी दिखाई जाएगा.ट्रेलर और कास्टिंग को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म सिर्फ सीजन 3 के बाद की कहानी नहीं होगी. अगर कहानी पूरी तरह सीजन 3 के बाद की होती, तो मुन्ना भैया और बबलू पंडित जैसे किरदारों का फिल्म में दिखाया नहीं जाता. इसका मतलब ये हुआ कि फिल्म को एक तरह से ‘मिर्जापुर’ की टाइमलाइन के एक अलग चैप्टर की तरह देखा जा सकता है.
अली फजल ने दूर किया था कन्फ्यूजन
वहीं, फिल्म की कहानी को लेकर चल रही फैंस की कन्फ्यूजन को एक्टर अली फजल ने दूर कर दिया था. एक प्रमोशन इवेंट में एक्टर ने बताया था कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को समझने के लिए दर्शकों को पहले सीजन के एपिसोड 6 तक देखने होगें. लेकिन उन्होंने ये भी बताया कि जिन लोगों ने सीरीज नहीं देखी है वो भी फिल्म देख सकते हैं. ऐसे में फिल्म का मिर्जुपर सीरीज के दूसर और तीसरे सीजन से कोई कनेक्शन नहीं होने वाला है.
मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट
मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट की बात करे तो पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और श्वेता त्रिपाठी के अलावा फिल्म में रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, सोनल चौहान, रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुणीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म में रवि किशन एंट्री भी चर्चा में बनी हुई हैं. ट्रेलर के मुताबिक, एक्टर विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: सीरीज से कितनी अलग होने वाली है 'Mirzapur' फिल्म? कालीन भैया से मुन्ना तक जानें पूरा कनेक्शन